गाड़ी साइड लगाने को बोला तो ढाबा संचालक पर बरसाए डंडे, छाती में मारा पेंचकस
6 युवकों ने मचाई गुंडागर्दी:गाली देकर मांगी सिगरेट
अंबाला - प्रदेश में गुंडागर्दी चरम सीमा पर है। युवा अपने रास्ते से भटक गए हैं। जिसका उदाहरण अंबाला में देखने को मिला। गाड़ी साइड में लगाने की मामूली सी बात पर युवकों ने छाती में पेचकस घूसा दिया। जिसके कारण ढाबा संचालक घायल हो गया।
हरियाणा के अंबाला जिले के गांव धनाना स्थित शिव शक्ति ढाबे पर कार सवार 6 युवकों ने गुंडागर्दी मचाई। युवक हाथों में डंडे, पाइप व पेंचकस लिए थे। ढाबे में तोड़फोड़ करने के बाद संचालक संजीव कुमार व ग्राहक राजेश व कर्मचारी सुरजीत से मारपीट शुरू कर दी। हालांकि राजेश व सुरजीत को हल्कीं चोटें लगीं।
लेकिन हमलावरों ने सिगरेट न देने पर ढाबा संचालक संजीव कुमार को जमकर पीटा। डंडों से हमला करने के बाद उसकी छाती में पेंचकस भी मारा। गनीमत यह रही कि पेंचकस साइड में लगा। जाते समय जान से मारने की धमकी देकर हमलावर फरार हो गए। लेकिन उत्पात में ढाबे के कुर्सी, टेबल व अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks