प्रीमियम के बिना भुगतान किए मिलेगा 2 लाख का बीमा, लाभ लेने के लिए करना होगा ये काम
चंडीगढ़- प्रदेश सरकार लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर धरातल पर इसका फायदा पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। अब श्रमिकों को अपने साथ जानलेवा हादसे होने का खतरा बना रहता है। विभिन्न हादसों में शारीरिक अंग फ्रैक्चर होने की स्थिति में कई मजदूर इलाज कराने में सक्षम नहीं होते। उनकी सुविधा के लिए सरकार ने श्रमिक पंजीकरण मिशन शुरू किया है। पोर्टल पर रजिस्टर्ड श्रमिकों को बीमा की सुविधा तथा अन्य प्रशासनिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। पंजीकरण के लिए सीएचसी सेंटर अधिकृत कर दिए गए हैं, जहां आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करके श्रमिक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
पोर्टल पर श्रमिकों की बनाई गई 156 कैटेगरी
भवन निर्माण के दौरान मजदूरों को सीढ़ियों पर खड़े होकर काम करना पड़ता है। चिनाई या प्लास्टर करते समय सीढ़ी टूटने या पैर फिसलने पर जानलेवा हादसा संभव है। बीमा पॉलिसी के अभाव में मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता भी संभव नहीं हो पाती। हादसे में अंग भंग होने पर कई मजदूरों के पास इलाज कराने के पैसे नहीं होते। ऐसे में पीड़ित के परिजनों को आर्थिक समस्याओं ने जूझना पड़ता है। उनकी सुविधा के लिए सरकार श्रमिक कल्याण योजना क्रियान्वित की है।
योजना के मुताबिक, श्रम मंत्रालय ने पोर्टल लॉन्च कर दिया है, जिसमें श्रमिकों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पोर्टल पर श्रमिकों की कुशल, अर्धकुशल, अकुशल, टेक्निशियन, क्लर्क समेत 156 कैटेगरी बनाई गई हैं। पंजीकरण के दौरान श्रमिक को अपनी कार्य कुशलता के अनुसार ही कॉलम फ्लिप करने होंगे। सीएचसी पर पोर्टल को ओपन कर दिया है, सभी मजदूर नजदीकी सीएचसी से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks