भर्ती के लिए लाखों रुपए में हुआ था सौदा; अब एचएसएससी के 4 कर्मचारियों से भी होंगे सवाल-जवाब
HPSC की डेंटल सर्जन भर्ती में फर्जीवाड़ा:आरोपियों ने पूछताछ में बताया-
पंचकूला-
हरियाणा में डेंटल सर्जन भर्ती में डिप्टी सेक्रेटरी और अन्य दो की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इनसे पूछताछ में पता चला है कि डेंटल और एचसीएस की भर्ती के लिए 20-20 लाख रु. में सौदा हुआ था। पैसों के लेन-देन के लिए कोड ‘मशीन’ रखा हुआ था। सूत्रों का कहना है कि डिप्टी सेक्रेटरी अनिल नागर ने स्वीकार किया है कि उस पर हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) में बड़े पदों पर बैठे लोगों ने भी रिश्तेदारों को एडजस्ट करने का दबाव बनाया था।
आरोपियों ने माना है कि रिजल्ट आने से पहले ही एचसीएस के लिए 1.29 करोड़ रु. लिए थे और डेंटल सर्जन भर्ती के लिए 2 करोड़ रु. से ज्यादा इकट्ठा कर लिया था। इनसे अब तक 3.60 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं। यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने एचसीएस भर्ती के लिए 17 और डेंटल सर्जन के लिए 19 लोगों से संपर्क हुआ। एचसीएस के प्री-एग्जाम में 17 में से 5 को और डेंटल सर्जन में 19 में से 13 को पास करा दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks