ब्लाइंड मर्डर के आरोपियों का हुआ खुलासा
मृतक राजेन्द्र के ब्लाइंड मर्डर के आरोपियों का हुआ खुलासा,
डिटेक्टिव स्टाफ ने पांच आरोपियों को किया काबू,
एक बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे तीनों आरोपी
जींद, 23 जनवरी
11 जनवरी को जींद की लोको कालोनी में राजेन्द्र नामक युवक की हत्या करने वाले ब्लाइंड हत्या के आरोपियों को डिटेक्टिव स्टाफ रविंद्र कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर हांसी ब्रांच नहर के रेलवे पुल पास से गिरफतार करने में एक बड़ी सफलता हािसल की हैं। यह खुलासा डीएसपी रामभज ने सिटी थाना जींद में प्रेसवार्ता के दौरान किया । उन्होंने कहा कि पकड़े गए पांचों आरोपी जलालपुरा गांव निवासी मोनू व गोबिंद, राजू व राजेन्द्र लोको कालोनी जींद निवासी व सुरेश रोहतक निवासी को बुधवार अदालत में पेश करके रिमांड पर लेने का काम किया जाएगा। डीएसपी ने बताया कि यह पांचों आरोपी आज भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन उससे पहले ही डिटेक्टिव स्टाफ ने इन्हें काबू कर लिया । उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को मृतक राजेन्द्र अपने साथी सतबीर व जीरा के साथ लोको कालोनी में जुआ खेल रहा था। तभी आरोपी सुरेश ने देखा कि तीन युवक जुआ खेल रहे हैं और जरूर उनके पास जुआ की बड़ी राशि होगी। सभी पांचों आरोपी उनके पास पहुंचें और पैसों के बारे में पूछने लगे। तभी उनकी आपस में कहा सुनी हो गई और उन्होंने राजेन्द्र को मौत के घाट उतार कर भाग गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को काबू करके कर एक बड़ी वारदात को भी होने से बचा लिया हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks