दो महीनों से बिजली गुल, कटों को भूले लोग अब तो भाजपा को अच्छे दिन याद दिलवाने के लिए चुनाव का इंतजार
नारनौंद :
नारनौंद शहर में बिजली की समस्या इस कदर बनी हुई है कि पिछले दो महीनों से बिजली ना के बराबर ही आ रही है। जिसके कारण दुकानदारों सहित घरों में बिजली से होने वाले सभी काम प्रभावित हो रहे हैं। लोगों में रोष इस कदर बढ़ा हुआ है कि भाजपा को चुनाव में उसके दिखाए हुए अच्छे दिन दिखाएं। ताकि आगे किसी के साथ छलाव करके वोट न ले सके। बिजली कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि अगर बिजली आपूर्ति को सुचारू रूप से नहीं चलाया गया तो वो बिजली घर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगें।
कस्बावासी राजेश, प्रवीन कुमार, मुकेश कुमार, सुरजीत लोहान, संदीप काजल, सुरेश, धर्मपाल, सुनील, सतपाल इत्यादि ने बताया कि करीबन दो महीने पहले बिजली बोर्ड की तरफ से पुराने तारों को बदलने का काम शुरू किया गया था। जिसके बाद सुबह से लेकर शाम तक बिजली बंद रहती है। लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी काम का बहाना बनाकर बिजली को पूरा पूरा दिन बाधित रखा जाता है। पहले ही शहर में 8 घंटों के कटों ने लोगों का बुरा हाल कर दिया था। जिसके बाद लोगों के भाजपा द्वारा अच्छे दिन आने की बात सही लगने लगी थी कि इस तरह से नारनौंद के अच्छे दिन आएगें। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उनके हलके में विपक्ष का विधायक होता था इतने अच्छे दिन तो तब भी नहीं आए थे। जोकि प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी में नारनौंद के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के आने से आए हैं। अब लोग अपने पुराने विधायकों व मंत्रियों को ही फिर से याद करने लग गए हैं। लेकिन अब लोग कटों को नहीं बस चुनाव आने का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं कि कब चुनाव हो और भाजपा को उसके अच्छे दिन याद दिलवाएं। क्योंकि बिजली से होने वाले कामों संबंधित दुकानों पर कोई काम नहीं हो पा रहा है। वहीं महिलाएं भी घर पर कोई काम नहीं कर पा रही हैं। वहीं ग्राहक भी सारा सारा दिन इंतजार करके वापिस अपने घरों को लौटने के लिए मजबूर हैं। लोगों ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा ने सत्ता संभाली है तब से नारनौंद में बिजली के कटों ने बुरा हाल कर दिया है। अब तो उनको सारा सारा दिन के कटों का सामना करना पड़ रहा है। अगर जल्द ही बिजली की सप्लाई सुचारू रूप से नहीं दी गई तो वो बिजली घर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगें।
बॉक्स
पूरा दिन बिजली गुल रहने के बाद भी बिजली निगम उनके मीटरों की रिडिंग न निकलने के कारण मनचाहा भारी भरकम बिजली बिल थमा देते हैं। बिजली खर्च न होने के बाद भी और काम धंधा चौपट होने पर वो इतना भारी भरकम बिजली बिल अदा नहीं कर सकते। जब बिजली बिल को ठीक करवाने के लिए बिजली घर में जाते हैं तो कर्मचारी ही कहते हैं कि लाईन न होने के कारण इलैक्ट्रोनिक्स मीटर रिडिंग नहीं दिखाता। इसलिए बंद मीटर का बिल दिया जा रहा है।
बॉक्स
इस संबंध में बिजली निगम के जेई राजकुमार ने बताया कि पुराने तार काफी कंडम हो चुके थे। जिसकी वजह से नए तारों को लगाया जा रहा है। कुछ ही दिन में काम को पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद बिजली सप्लाई को सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा।द्ध

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks