स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

भाजपा सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार में कमी आई: डा. कमल गुप्ता

भाजपा सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार में कमी आई: डा. कमल गुप्ता
विधायक डा. कमल गुप्ता ने ली बूथ नंबर 22 के कार्यकत्र्ताओं की बैठक
हिसार। हिसार से दिल्ली, चंडीगढ़ व जयपुर सभी दिशाओं में फोरलेन व सिक्सलेन सड़कों के बनने से हम पहले से आधे समय में अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच जाते हैं। यह तेजी से हो रहे विकास की मुंह बोलती तस्वीर है। पिछले तीन वर्षों में जितने विकास कार्य हुए हैं उतने आजादी से लेकर आज तक नहीं हुए। यह बात आज विधायक डा. कमल गुप्ता ने कोलम्बस हाई स्कूल में बूथ नंबर 22 की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक की अध्यक्षता अर्बन मंडल अध्यक्ष गणेशदत्त शर्मा ने की तथा मंच संचालन मंडल महामंत्री संजय सैनी ने किया। इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रमुख सुनीता रेड्डू व जिला मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला भी उपस्थित रहे।
डा. कमल गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकत्र्ता बिना किसी लोभ व स्वार्थ के काम करता है। यही कारण है कि आज भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि गुजरात की तर्ज पर अब बुथों के बाद पन्ना इकाईयों का भी गठन किया जा रहा है, जो पार्टी के बढ़ते ग्राफ का प्रतीक है। डा. गुप्ता ने कहा कि एसटीपी प्लांट से अब सीवरेज के पानी को साफ करके सिंचाई के लिए आपूर्ति किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी मजबूत हुई है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के कारण लिंगानुपात 1000 के मुकाबले अब 926 तक आ गया है जो पहले 837 तक पहुंच गया था।
उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान के कारण लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरुकता उत्पन्न हुई है। विश्व में देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। महंगाई और भ्रष्टाचार में कमी आई है। ई टेंडरिंग के कारण विकास कार्यों की लागत कम हुई है। शिक्षा विभाग की तरह दूसरे विभागों में भी ऑन लाईन ट्रांसफर नीति लागू की जा रही है, जिससे तबादले के लिए सिफारिश की आवश्यकता नहीं होगी।
जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि संत नगर स्थित बाबा बंदाबहादूर गुरुद्वारा में मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा व शक्ति केंद्र प्रमुख मीनू भुटानी की अध्यक्षता में बूथ नंबर 76 तथा शहरी मंडल अध्यक्ष नरेश सिंगल की अध्यक्षता में बूथ नंबर 16 की भी बैठकों का आयोजन किया गया।

जारीकत्र्ता
सुरेश गोयल धूपवाला
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा
94169-43986

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |