स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

शादीशुदा पे्रमिका से मिलने आए प्रेमी का महिला के जेठ ने करवाया कत्ल

भैंसवाल से लापता युवक सुनील के अपहरण व हत्या की गुत्थी सुलझी
शादीशुदा पे्रमिका से मिलने आए प्रेमी का महिला के जेठ ने करवाया कत्ल,
ब्लाइंड मर्डर में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,
वारदात को अंजाम देने के आरोप में चारों आरोपियों ने किया मर्डर का खुलासा,
जींद, 24 जनवरी
सीआइए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव रायचंद व दिल्लुवाला के बीच एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे चार युवकों गांव दालमवाला निवासी राजेश उर्फ बिंटु व विकास, गांव गतौली निवासी कृष्ण, गांव रूखी जिला सोनीपत निवासी शमशेर को गिरफतार किया हैं । पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें सोनीपत पुलिस ले गई । इतना ही नहीं इन सभी आरोपियों से पूछताछ में अपहरण व ब्लांड मर्डर का भी खुलासा हुआ हैं । सीआइए इंचार्ज सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की रायचंद व दिल्लुवाला गांव के आस पास कुछ युवक घूम रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं । सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेजा गया तो रायचंद व दिल्लुवाला गांव के बीच चार युवक घूम रहे थे। जैसे ही उन्होंने पुलिस को देखा तो वह भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें काबू करना चाहा तो उन्होंने पुलिस के साथ हाथापाई की और सरकारी काम में बाधा डालने का काम किया। पुलिस ने उन सभी भाग रहे युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान राजेश उर्फ बिंटु व विकास गांव दालमवाला निवासी, कृष्ण गांव गतौली निवासी, शमशेर गांव रूखी जिला सोनीपत निवासी के रूप में बताई । पुलिस ने जब सभी आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि 5 अक्तूबर 2०17 को भैंसकलां गांव निवासी सुनील पुत्र सूरज का अपने साथी गांव गतौली निवासी कृष्ण, रूखी जिला सोनीपत निवासी सोमबीर व अलेवा निवासी रविंद्र के साथ मिलकर गांव गतौली से अपहरण के बाद उसकी हत्या करके शव को सफीदों के पास नहर में डाल दिया था । इस ब्लाइंड मर्डर के खुलासे में आरोपियों ने बताया कि लगभग चार माह पहले कृष्ण गांव गतौली निवासी की भाभी का गांव भैंसवाल निवासी मृतक सुनील के साथ प्रेम प्रसंग था। सुनील 5 अक्तूबर 2०17 को गांव गतौली में उसके घर पर आया हुआ था जिसकी भनक कृष्ण को लगी । कृष्ण ने अपने साथियों को बुलाकर सुनील को उसकी भाभी के घर से उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उसकी दालमवाला गांव के पास हत्या करके शव को सफीदों के पास नहर में फैंक दिया। उधर सुनील के परिजनों ने सुनील के गुम होने की चिंता हुई और उन्होंने सुनील के अपहरण होने की शिकायत भी पुलिस थाने में दर्ज करवा दी। इस प्रकार सीआइए पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर का भी खुलासा करने में बड़ी सफलता हासिल की हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |