स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

किसान-मजदूर की तरक्की बगैर देश प्रगति के पथ पर नहीं दौड़ सकता-दुष्यंत चौटाला

देश के विकास की गाड़ी गांव की गलियों से होकर गुजरती है-दुष्यंत

नारनौंद :
आंकड़ों के खेल में माहिर मोदी सरकार चाहे जितने विकास के आंकड़े प्रस्तुत कर वाहवाही लूट ले, पर असलियत यह है कि देश में पिछले सालों में खेती ने रफ्तार नहीं पकड़ी है और कृषि क्षेत्र की विकास दर पिछले वर्ष के मुकाबले घटी है। ऐसे में मोदी सरकार का किसानों की आय 2022 तक दोगुने करने का वायदा एक बार फिर जुमला साबित होने जा रहा है। जब भाजपा सरकार किसानों के लिए धरातल पर काम नहीं करेगी तब तक न तो कृषि में सुधार होगा और न ही किसान की आर्थिक हालात सुधर पाएंगे। देश के विकास की गाड़ी गांव की गलियों से होकर गुजरती है यह बात इनेलो संसदीय दल के नेता व सांसद दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को गुराना में आयोजित किसान-नौजवान सभा में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। इससे पहले सांसद दुष्यंत चौटाला को कंबाईन पर बैठाकर सैंकड़ों ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ सभा स्थल पर लाया गया। किसान-नौजवान सभा के आयोजक व युवा इनेलो के जिला अध्यक्ष अमित बूरा ने सांसद दुष्यंत चौटाला, जिला प्रधान राजेंद्र लितानी, विधायक अनूप धानक, विधायक वेद नारंग, शीला भ्याण सहित अन्य इनेलो नेताओं का स्वागत किया। किसानों ने ट्रैक्टर को कार्मशियल वाहन की श्रेणी से मुक्त करवाने के लिए दुष्यंत चौटाला ट्रैक्टर का मॉडल का स्मृति चिन्ह देकर आभार जताया किया। दुष्यंत ने अपने संसदीय कोष से गुराना की चौपाल के लिए पांच लाख रूपये देने की घोषणा की।
इनेलो सांसद ने यहां उमड़ी हजारों किसान-नौजवानों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार एसी दफ्तरों में बैठकर किसान विरोधी फैसले लेती है और सार्जजनिक मंचों पर भाजपा के मंत्री किसानों की आय दोगुनी करने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार यह तो बताए कि ऐसे में कैसे किसानों की आय दोगुनी होगी, या सरकार के पास कोई जादू की छड़ी है तो वह बताए। उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़े गवाह हैं कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर घट कर 2.1 रह गई है जबकि पिछले वर्ष 4.9 प्रतिशत थी।
युवा सांसद ने कहा कि जब तक किसानों की आमदनी नहीं बढ़ेगी, कर्ज की मर्ज से किसान नहीं निकलेंगे,फसलों के लाभकारी मूल्य, समय पर सिंचाई के लिए पानी, बिजली और सस्ता डीजल नहीं मिलेगा तब तक न तो देश का किसान-मजदूर समृद्ध होगा और न ही देश प्रगति कर पाएगा। उन्होंने कहा कि बेशक आंकड़ों में सरकार शहरीकरण और औद्योगिकीकरण के लाख दावे कर ले असल में आज भी देश की 70 प्रतिशत आबादी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कृषि क्षेत्र से जुड़ी है। विडंबना है यह कि किसानी से जुड़ी देश की इस बड़ी आबादी की समृद्धि के लिए सरकार ठोस व कड़े कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि आज डीजल 62 रूपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है और किसानों को अपना ट्रैक्टर चलाना और टयूबवेल से सिंचाई करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को तेल बेचने वाले कंपनियों के आमदनी बढ़ाने की चिंता तो है, जिसके लिए हर दिन डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाने के प्रावधान किए परन्तु फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य केवल कुछ ही पैसे प्रति किलोग्राम की दर से वर्ष में केवल एक बार बढ़ाती है जबकि किसानों को आर्थिक तंगी से निकालने के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारियों को भाजपा सरकार कूड़े में फैंक चुकी है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा से उद्योग धंधे पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दशकों से स्थापित मारूति अब हरियाणा में स्विफ्ट का बोरिया बिस्तर बांध कर गुजरात जाने वाली है। उन्होंने कहा कि उद्योगों के पलायन के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जिम्मेवार है। प्रदेश में रोजगार समाप्त हो रहे हैं, दुकानदार-व्यापारी परेशान हैं। पहले से नौकरी कर रहे युवाओं को खट्टर सरकार घर का रास्ता दिखा रही है, नए रोजगार है नहीं। प्रदेश के अंदर रेप की घटनाएं, लूट की घटनाएं बिहार से ज्यादा बुरी हो चुकी है। आज रेप व आपराधिका घटनाओं के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। देश के टॉप 20 आपराधिक शहरों में गुडगांव का नाम तीसरे नंबर पर आता है। पंजाब में तस्करी बढ गई है हरियाणा प्रदेश के अंदर ड्रग्स लाने का काम भाजपा सरकार ने लाने का काम किया।
उन्होंने आह्वान कियुवा-किसान विरोधी इस सरकार के खिलाफ एकजुट हो जाएं और आज से ही भाजपा सरकार को उखाड़ फैंकने का संकल्प लें। सांसद दुष्यंत ने सभा में उमड़ी भीड़ के लिए युवा जिला प्रधान अमित बूरा की पीठ थपथपाई और कहा कि इसी प्रकार घर-घर जाकर पार्टी को मजबूती प्रदान करते रहो।
इस अवसर पर हलका प्रधान सतबीर सिसाय, राज सिंह मोर, बहादुर सिंह नायक, बिजेंद्र लोहान, राजपाल डेविड, जयवीर डाटा, रमेश दलाल, इंद्र फौजीहा, भागीरथ नंबरदार, सतपाल पालू, जस्सी पेटवाड़ सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |