स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

एटीएम चोर व जेबकतरे चुस्त, पुलिस सुस्त


आए दिन एटीएम कार्ड बदलने की घटनाओं से सहमें लोग

नारनौंद :
 
नारनौंद क्षेत्र में पिछले कई महिनों से एटीएम चोर गिरोह व नकदी चोर गिरोह इतना सक्रिय हो चुका है जोकि आए दिन एटीएम कैबिनों में से लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर उनको चूना लगाने का काम कर रहा है और दूसरी तरफ बैंकों में जेबकतरों की भी भरमार हो चुकी है। लेकिन नारनौंद पुलिस आज तक एक भी एटीएम चोर गिरोह को पकडऩे में कामयाब नहीं हो पाई। जिसके कारण लोग भय के साए में बैंकों व एटीएम में जाने के लिए मजबूर हैं। ऐसा ही मामला वीरवार को गांव राजथल निवासी मनफुल पुत्र चंदगीराम के साथ हुआ। जब मनफुल नारनौंद के खांडा मौड़ पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक से 23 हजार रूपए निकलवाकर प्लोथिन के थैले में डालकर बैंक की कापी पूरी करवाने लगा तो अज्ञात चोर ने उसके थैले को ब्लैड की सहायता से काटकर उसके सारे रूपए चुरा लिए। जब मनफुल ने कापी पूरी करवाने के बाद थैले की तरफ ध्यान दिया तो थैले में से पैसे गायब थे और थैला कटा हुआ मिला। मनफुल ने इसकी शिकायत पुलिस में दे दी है। वहीं गांव थुराना निवासी अमित ने भी थाने में शिकायत दी है कि उसके गांव में स्टेट बैंक का एटीएम है और एटीएम से उसकी पत्नी गुड्डी देवी पैसे निकलवाने के लिए गई तो वहां पर खड़े अज्ञात युवक ने एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से 73 हजार रूपए उड़ा लिए। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर कार्यवाही शुरू कर दी है।
बॉक्स
एसबीआई बैंक मैनेेजर मनोज ने बताया कि पीडि़त खाताधारक ने इसकी शिकायत पुलिस में दे दी है और बैंक की तरफ से भी बैंक में मौजूद सीसीटीवी फुटैज को खंगाला जाएगा। ताकि चोर का पता चल सके। वहीं बैंक में मौजूद गार्डो को सचेत कर दिया गया है कि आवारा किस्म के लोगों पर विशेष ध्यान रखें। ताकि बैंक में आने वाले लोग अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सकें।
बॉक्स
इस संबंध में थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि पीडि़तों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पुलिस बैंक व एटीएम की सीसीटीवी फुटैज का खंगालकर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसको पकड़ लिया जाएगा।
गौरतलब है कि 24 जून 2017 को बुडाना निवासी जयबीर फौजी का भी नारनौंद के पीएनबी बैंक के एटीएम कैबिन में एक युवक ने एटीएम कार्ड बदल लिया था और उसके खाते से अज्ञात युवक ने 80 हजार रूपए निकालकर चूना लगा दिया था। जिसकी जयबीर ने पुलिस में शिकायत दी थी। परंतु पुलिस ने आज तक उस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की। जबकि उसके खाते से भी करीबन चालीस हजार रूपए दूसरे खाते में ट्रांस्फर कर दिए थे। जिसके आधार पर पुलिस एटीएम चोर तक पहुंच सकती थी। लेकिन पुलिस की ढिलमुल कार्यवाही के चलते आज तक कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई और एटीएम चोर गिरोह के हौंसले इतने बुलंद हो गए कि आए दिन वो नए नए लोगों को अपना शिकार बनाने से पीछे नहीं हटते।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |