जूनियर व सीनियर एथेलिटिक्स चैंपियनशीप के लिए सृष्टि स्कूल में हुआ ट्रायल
जूनियर व सीनियर एथेलिटिक्स चैंपियनशीप के लिए सृष्टि स्कूल में हुआ ट्रायल
नारनौंद :
सृष्टि इंटरनैशनल स्पोर्टस स्कूल मोठ में हरियाणा राज्य जूनियर व सीनियर एथेलिटिक्स चैंपियनशीप के लिए चयन किया गया। जिसमें होली फिल्ड व सृष्टि इंटरनैशनल स्कूल के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और उनका चयन चैंपियनशीप के लिए किया गया। स्कूल के प्राचार्य सुरेन्द्र बेरवाल ने बताया कि 9 व दस सितंबर को सोनीपत के सीआरए कॉलेज में हरियाणा स्टेट जूनियर व सीनियर वर्ग की चैंपियनशीप का आयोजन किया जाएगा। उसके लिए वीरवार को सृष्टि इंटरनैशनल स्पोर्टस स्कूल में ट्रायल ली गई। जिसमें होली फिल्ड स्कूल के अंडर 14 आयुवर्ग की सौ मीटर दौड़ में अंकित, 600 मीटर में अंकित, अंडर 18 आयु वर्ग के 200 मीटर में साहिल, 300 मीटर में मंदीप और अंडर 16 आयु वर्ग की 2 हजार मीटर में नितेश, चार सौ मीटर में दपक व 800 मीटर में मंदीप का चयन हुआ। वहीं सृष्टि इंटरनैशनल स्कूल के अंडर 14 आयु वर्ग में शॉटपुट में कुनाल, अंडर 16 आयु वर्ग में सर्वेश, 400 मीटर दौड़ में राहुल, 800 मीटर दौड़ में योगेश, 100 मीटर में सोर्य, 1500 मीटर में जतीन का चयन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा ओल्मपिक संघ के प्रदेश महासचिव बिजेन्द्र लोहान, जयबीर मोर, अनुप लोहान, ज्योति लोहान, रमन, कोच कुलदीप, सुभाष, सुनील कुमार इत्यादि मौजूद थे।
फोटो कैप्शन - 1 नारनौंद : हरियाणा राज्य जूनियर व सीनियर चैंपियनशीप के लिए चयनीत खिलाड़ी कोच व अध्यापकों के साथ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks