स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

गैंगवार में हुई प्रवीन व बिट्टू थुराना की हत्या

गैंगवार में हुई प्रवीन व बिट्टू थुराना की हत्या 
नारनौंद : गांव मदनहेड़ी में डबल मर्डर कांड को हुए चार दिन बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक पुलिस हत्यारोपियों को पकडऩे में नाकाम साबित रही है। पुलिस की अलग अलग टीमें हत्यारोपियों को तालाशने में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस कांड के सभी हत्यारोपी सलाखों के पीछे होगें। गांव मदनहेड़ी में तीन सितंबर को प्रवीन व बिट्टू थुराना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी थी। पुलिस अलग अलग एंगल से इस मामले की जांच कर रही थी कि इन दोनों की हत्या के पीछे क्या कारण रहा होगा। पुलिस के सामने तस्वीर साफ हो चुकी है कि इनती हत्या के पीछे सिर्फ गैंगवार ही रही है। बिट्टू थुराना की थुराना गांव के ही विनोद काना की गैंग के साथ पिछले काफी समय से दुश्मनी चली आ रही है और दोनों ही गैंगों के बीच में खूनी खेल खेला जा चुका है। पुलिस विनोद काना गैंग से जुड़े सभी गुर्गो की जन्मकुंडली खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस साईब्रर सैल की सहायता से कुछ अहम सुराग जुटा चुकी है और वो जल्द ही हत्यारों को पकडऩे का दावा भी कर रही है। लेकिन घटना को घटे हुए चार दिन बीत चुके हैं और पुलिस इस मामले में एक भी आरोपी के गिरेबांन तक पहुंचने में नाकाम साबित रही है। इस संबंध में बास थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि पुलिस अलग अलग एंगल से इस हत्याकांड की जांच कर रही थी। लेकिन ये मामला गैंगवार से ही जुड़ा हुआ लगता है और पुलिस जल्द ही हत्यारोपियों का खुलासा कर देगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |