स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

एक अगस्त को सरसौद में एक जुट होगें जाट - शीलू लोहान

एक अगस्त को सरसौद में एक जुट होगें जाट - शीलू लोहान
नारनौंद :
जाट आंदोलन के दौरान सरकार ने जाट नेताओं को आश्वासन दिया था कि उनके ऊपर दर्ज सभी मामले वापिस ले लिए जाएगें। लेकिन सरकार अपने वायदे को अभी तक पूरा करने में विफल रही है। इसी को लेकर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक एक अगस्त को सरसौद गांव में एक विशाल रैली को संबोधित कर सरकार को चेताने का काम करेगें। उक्त शब्द हलका प्रचार समिति के सदस्य शीलू लोहान ने गांव राखी में जाटों को रैली का न्यौता देते हुए कहे। उन्होनें कहा कि एक अगस्त को सरसौद में यशपाल मलिक एक विशाल रैली का आयोजन आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसके लिए जाट आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्य गांव गांव जाकर लोगों को उचाना पहुंचने का न्यौता दे रहे हैं। 19 फरवरी को सरकार के साथ जाट आरक्षण की मांग को लेकर जो समहति हुई थी उसमें सरकार ने वायदा किया था कि जिन लोगों पर मामले दर्ज किए गए हैं उनको वापिस ले लिया जाएगा और शहीद हुए युवकों के परिजनों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। लेकिन अभी तक सभी मुकदमें वापिस नहीं लिए हैं। क्योंकि आज भी काफी बैकसूर युवक जेल में बंद हैं। जिससे जाट आरक्षण को लेकर आज समाज के लोगों में फिर से विरोधी स्वर फुटने लगे हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर एक अगस्त को सरसौद में जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष एक विशाल रैली को संबोधित करेगें और उसके बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान उन्होनें गांव राखी, गामड़ा, राजथल, भैणी अमीरपुर, कोथ कलां, कोथ खुर्द, कापड़ो, गैबीनगर, नाड़ा , खेड़ी चौपटा सहित दर्जनों गांव में लोगों को सरसौद पहुंचने का न्यौता दिया। इस अवसर पर सतीश माजरा, रामफल राखी, मा. प्रताप सिंह बडऩपुर, राजकुमार श्योराण इत्यादि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |