स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

खिलाडिय़ों का नाम मिटाने पर तुली भाजपा - बिजेन्द्र लोहान

खिलाडिय़ों का नाम मिटाने पर तुली भाजपा - बिजेन्द्र लोहान
नारनौंद :
भाजपा सरकार ने प्रदेश में खिलाडिय़ों को कोई सुविधा नहीं दी। बल्कि पहले से दी जा रही सुविधाओं को भी बंद करके प्रदेश से खिलाडिय़ों का नाम मिटाने पर तुली हुई है। अगर सरकार का यही रवैया रहा तो आने वाले समय में प्रदेश का कोई भी खिलाड़ी ओल्मपिक में मैडल नहीं जीत पाएगा। उक्त शब्द हरियाणा ओल्मपिक संघ के प्रदेश महासचिव बिजेन्द्र लोहान ने कस्बे के किसान रेस्ट हाऊस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। उन्होनें कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही खिलाडिय़ों की पौध माने जाने वाली स्पेट स्कीम को स्पीड का नाम दिया और उसके बाद उसको बंद कर दिया। उसके बाद प्रदेश में खेल नर्सरियां खोलने की योजना शुरू की। जोकि अब तक अधर में लटकी हुई है। इससे खिलाडिय़ों का भविष्य चौपट हो रहा है। सरकार कुश्ती के दंगल के नाम पर करोड़ों रूपए खराब कर रही है। जबकि खिलाडिय़ों को खेल का सामान व अन्य सुविधाएं देने में नाकाम साबित रही है। अगर दो महीने के अंदर सरकार ने खेल नर्सरी स्थापित नहीं की तो ओल्मपिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष व खेल रत्तन अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में जिला स्तर पर खिलाडिय़ों के लिए ट्रैनिंग कैंप आयोजित किए जाएगें। सरकार ने तहसील स्तर पर स्टेडियम बनाने की योजना तैयार की थी। लेकिन तहसील स्तर पर तो दूर की बात वो उपमंडल स्तर पर भी स्टेडियमों का निर्माण नहीं करवा पाई और जहां भी पहले से स्टेडियम में हैं उनमें खेलों के सामान व कोच की भारी किल्लत है। ताकि खिलाड़ी कुछ हद तक अपनी प्रतिभा में निखार ला सकें। 19 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस हरियाणा ओल्मपिक संघ की तरफ से गोहाना में मनाया जाएगा। जिसमें प्रदेश भर के नामी खिलाड़ी शिरकत करेगें।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |