स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपए के सुल्फा सहित सोनीपत जिले व हिमाचल प्रदेश के छः गिरफ्तार

  Hisar police takes big action, six people from Sonipat district and Himachal Pradesh arrested with sulpha worth lakhs of rupees - Hisar crime news    

 नशा तस्करों के कब्जे से 1. 30 किलो सुल्फा, 50 हजार नकद व गाड़ी बरामद

हरियाणा न्यूज, हिसार : हिसार पुलिस की नशा निरोधक टीम ने लाखों के सुल्फा सहित कार सवार 6 व्यक्तियों को काबू किया है। पुलिस ने इनसे 1 किलोग्राम 30 ग्राम सुल्फा, 50 हजार रुपये और गाड़ी बरामद की है। 






एचसी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि बरवाला अग्रोहा रोड़ पर गांव किरोड़ी में बिजली घर के पास कुछ युवक भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लिए हुए है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पहुंची तो बिजली घर के पास एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में 6 व्यक्ति बैठे थे। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम सोनीपत के बुटाना निवासी अमित, मंदीप व पवन, इसी जिले के करेवड़ी निवासी सुनील नाथ, हिमाचल के माटल निवासी जगदीश चन्द्र तथा सोनीपत के ईशापुर खेड़ी निवासी अंकित बताया। तलाशी लेने पर जगदीश चंद्र के कब्जे से पॉलिथीन की थैली से 1 किलोग्राम 30 ग्राम सुल्फा और गाड़ी से 50 हजार रुपये बरामद हुए। 








पुलिस ने सुल्फा, 50 हजार नकद और गाड़ी को कब्जा में लेकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। एसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी जगदीश चंद्र सुल्फा बेचने आया था जबकि अमित, अंकित, पवन, मंदीप और सुनील नाथ सुल्फा पीने के आदी हैं और सुल्फा बेचते भी हैं। इन सभी पांचों ने 10-10 हजार रुपये एकत्रित करके 100-100 ग्राम सुल्फा लेने के लिए लेने के लिए 50 हजार रुपये जगदीश चंद्र को दिए।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |