Hisar Crime News Today : नशीली टैबलेट्स के साथ एक व्यक्ति सहित चोरी व अन्य मामलों में 6 गिरफ्तार
Hisar Crime News Today: 6 arrested in theft and other cases, including one person with narcotic tablets
Hisar Haryana News : नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो पर कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस की स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने काबरेल बस स्टैंड के पास से एक व्यक्ति को काबू कर नशे की 900 गोलियां बरामद की है। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी व मकान में चोरी के मामले में एक नाबालिग सहित दो व मारपीट कर सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के मामले में भी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उप निरीक्षक इंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि काबरेल से सीसवाल रोड पर एक व्यक्ति नशीले पदार्थ को बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के बताए गए स्थान काबरेल बस स्टैंड के पास पहुंची तो सड़क पर एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। जिसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गांव काबरेल निवासी लवकेश बताया। नियमनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मोजुदगी में तलाशी लेने पर उक्त लवकेश के कब्जे से प्लास्टिक की थैली में 15 पत्ते (strip) नशीली गोलियां के मिले। जिनमे कुल 900 नशीली गोलियां बरामद हुई। बरामद 900 नशीली गोलियां (टैबलेट्स) को पुलिस ने कब्जे में लेकर उपरोक्त लवकेश के खिलाफ थाना आदमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Hisar News Today : बस स्टैंड चौकी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी कलोदा कलां, जींद निवासी उस्मान खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।
मुख्य सिपाही विजय ने बताया कि हरियाणा रोडवेज में चालक के पद पर तैनात जींद निवासी सुभाष ने बस स्टैंड चौकी में मोटरसाइकिल चोरी होने के संबध में शिकायत दी थी। जिसमे उसने बताया कि वह रोडवेज में चालक के पद पर तैनात है। 8 अगस्त 2024 को वह जल्द सुबह ड्यूटी पर आया और मोटरसाइकिल को वर्कशॉप के मुख्य गेट पर खड़ा कर दिया। शाम को मोटरसाइकिल देखा तो वहा नही मिला। किसी अज्ञात ने मोटरसाइकिल चोरी किया है। पुलिस ने दी गई शिकायत पर थाना शहर हिसार में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उपरोक्त आरोपी उस्मान खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
बंद मकान से नकदी चोरी के मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपित गिरफ्तार
latest news Hisar : मोहल्ला डोगरान चौकी पुलिस ने बंद मकान से नकदी चोरी के मामले में एक आरोपी पुरानी सब्जी मंडी हिसार निवासी सुभाष उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक अन्य नाबालिग आरोपी को भी अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी शुदा 31 हजार रूपए और 3 घड़ियां बरामद किए है।
मुख्य सिपाही जयप्रकाश ने बताया कि मौहल्ला सैनियान निवासी ललित कुमार ने उसके घर से नकदी चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। दी गई शिकायत में उसने बताया कि वह अपने काम से 3/4 अगस्त को कही गया हुआ था और उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। 4 अगस्त की सुबह शिकायतकर्ता का लड़का घर आया तो घर का ताला टूटा हुआ व सामान बिखरा हुआ और नकदी व सामान गायब मिला। पुलिस ने दी गई शिकायत पर थाना एचटीएम में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उपरोक्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी शुदा 31 हजार रुपए और तीन घड़ियां बरामद किए है।
लड़ाई झगड़ा कर सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Hisar ki taaja khabar : बालशमंद चौकी पुलिस ने लड़ाई झगड़ा कर सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के मामले में दो आरोपी गांव रावलवास निवासी बलजीत और काबरेल निवासी नरेंद्र को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ करने के बाद अदालत में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया है।
चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हरीश चंद्र ने बताया कि 9 अगस्त 2024 को गांव रावलवास खुर्द में लड़ाई झगड़ा होने की सूचना बालशमंद चौकी में प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम गांव रावलवास खुर्द पहुंची। वहा एक परिवार का पारिवारिक मामला था। जिनके बीच कहासुनी हो गई और गांव में एक दूसरे के साथ लड़ाई झगड़ा करने लगे। पुलिस द्वारा बीच बचाव करने पर उपरोक्त आरोपियों ने अपने अन्य साथियों सहित पुलिस पर पत्थरबाजी की और सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाई। जिसमे पुलिस कर्मचारियों को चोटे लगी। पुलिस ने उपरोक्त दोनो आरोपियों को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks