स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हरियाणा की दिन भर की सुर्खियां, Haryana top news Today

बस यात्रियों के लिए खुशखबरी : मुफ्त सफर का मिलेगा तोहफा  

Haryana top news Today    

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने मुलाकात की। संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री ने दोनों पदकवीरों का स्वागत और सम्मान किया और कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों पर हमें गर्व है, जल्द ही सभी खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा।






Haryana News, गुरुग्राम : गुरुग्राम में बस यात्रियों के लिए खुशखबरी। बस हैप्पी कार्ड के जरिए गुरुग्राम में लोगों का सफर और भी आसान हो गया है। 4044 लोगों को रोडवेज की तरफ से हैप्पी कार्ड जारी किया जा चुका है। यमुनानगर में व्यापारी के ठिकाने पर सीबीआई की रेड हुई।





BREAKING NEWS Haryana  

 *बिग ब्रेकिंग- यमुनानगर में  एक व्यवसायी के यहां सीबीआई की रेड

जानकारी के अनुसार सीबीआई को मिला 3 किलो सोना और 60 लाख की नकदी, कागजात खंगाल रही सीबीआई ,अभी किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं, यमुनानगर में बारदाने का काम करने के साथ-साथ रियल स्टेट का काम करता था व्यवसायी अश्विनी ओबेरॉय, कई बैंकों का है कर्जदार सीबीआई की रेड पडते ही व्यवसाईयों में हड़कंप





HSSC ने ग्रुप डी भर्ती के रिजल्ट का किया धमाका

आज जो ग्रुप डी hssc group d jobs result के 5000 का रिजल्ट आएगा उसकी जॉइनिंग पहले की तरह होगी आपकी जॉइनिंग कमिश्नरी के अंदर होगी और संबंधित कमिश्नरी के अंतर्गत जो-जो जिले पडते हैं सभी जिलों में मेडिकल होगा। 







Haryana BREAKING NEWS   


 हरियाणा के खेल मंत्री संजय सिंह का बड़ा बयान ( Haryana sports minister Sanjay Singh statement )

हरियाणा सरकार ने मनु भाकर और सरबजोत सिंह को दी सरकारी नौकरी -खेल मंत्री   

Cm नायब सैनी ने डिप्टी डायरेक्टर के पद पर किया नियुक्त- खेल मंत्री   

दोनों खिलाड़ियों ने किया स्वीकार- खेल मंत्री   

दोनों खिलाड़ियों ने हरियाणा सरकार की खेल पॉलिसी की तारीफ की- खेल मंत्री  

रोहतक में 17 अगस्त को ओलंपिक मेडल विजेता होंगे सम्मानित- खेल मंत्री 





Seniority List of Lecturer/PGT recruitment 


साथियो, शिक्षा विभाग द्वारा 23.06.2024 को जारी Seniority List of Lecturer/PGT की Re-Fixation/Rectification के लिए 12 अगस्त, 2024 तक Objections मांगे गए है। अतः इस Seniority List में शामिल प्रत्येक साथी अपना Seniority Number/D.O.B/Catagory व अन्य विवरण अवश्य जाँच ले। यदि आप अपने विवरण में कोई बदलाव करवाना चाहते है तो पत्र अनुसार अपने Principal के माध्यम से दी गई Email (dsepgt1@gmail.com) पर अपना प्रतिवेदन 12 अगस्त तक अवश्य भेजें।



2017 से अब तक (2024) TGT से PGT Promote हुए व Direct भर्ती से आए किसी भी Lecturer/PGT को Seniority List में अपना नाम शामिल करवाने हेतु कोई Representation/Objection देने की आवश्यकता नहीं है। 


उपरोक्त Seniority List Update होने के तुरंत बाद 2017 से 2024 तक TGT से PGT Promote हुए या Direct भर्ती से आए सभी Lecturer/PGT को शामिल करते हुए नई Seniority List जारी की जाएगी।

राज्य प्रधान हसला








रोडवेज बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड बनेगा

परिवहन विभाग की तरफ से जारी किए जाने वाले हैप्पी कार्ड अब यात्री गुरुग्राम के सोहना, पटौदी और फर्रुखनगर में भी बनवा सकेंगे। इसको लेकर रोडवेज बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड बनाने वाले कर्मचारियों को नियुक्त कर दिया गया है। यह अधिकारी लोगों से आवेदन लेंगे और वहीं से ही लोग अपना हैप्पी कार्ड ले सकेंगे।














पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की थी योजना शुरू

हरियाणा रोडवेज की इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी राहत मिली है। हरियाणा हैप्पी कार्ड परियोजना पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा सात मार्च 2024 में शुरू की गई थी। सुविधा का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करने के लिए ई-टिकटिंग प्रणाली से जुड़ा एक स्मार्ट कार्ड जारी किया जाता है। कार्ड के माध्यम से लाभार्थियों को प्रतिवर्ष एक हजार किलोमीटर मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। 












हैप्पी कार्ड अदला-बदली पर लगेगी रोक

रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि आजकल रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्री अपने हैप्पी कार्ड को एक दूसरे से अदला-बदली करके बसों में यात्रा कर रहे हैं। इस पर रोक लगाने के लिए अब यात्रियों को रोडवेज बसों में यात्रा करते समय हैप्पी कार्ड के अलावा फोटो सहित आईडी भी अपने साथ ही रखनी होगी। आईडी को लेकर भी यात्रियों और परिचालकों में झगड़ा होता है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |