विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत नलवा क्षेत्र के गांवों के लिए हरियाणा सरकार ने जारी की ग्रांट, गंगवा ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का किया शुभारंभ
Haryana government released grant for the villages of Nalwa area under MLA Adarsh Gram Yojana
Haryana News, हिसार : Haryana government ने विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत नलवा हलके के विभिन्न गांवों के लिए विशेष ग्रांट जारी की है। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा जारी लगभग 2 करोड़ रुपए की ग्रांट से गांवों में विभिन्न समुदायों की चौपाल/सामाजिक स्थलों तथा पंचायत घरों में विभिन्न प्रकार के कार्य करवाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि गांव बालावास के तालाब की रिटेनिंग वॉल के लिए 4 लाख 99 हजार व ब्राह्मण धर्मशाला के लिए लगभग 10 लाख रुपए, गांव दाहिमा में धानक चौपाल व बी आर अंबेडकर भवन की रेनोवेशन तथा बीसी चौपाल का निर्माण के लिए लगभग 15 लाख रुपए, स्याहडवा की धानक/एससी चौपाल के लिए लगभग 10 लाख रुपए, बासडा में बीसी चौपाल के निर्माण के लिए लगभग 10 लाख रुपए, हरिता में छोटूराम धर्मशाला के लिए 10 लाख रुपए, गांव किरतान की कुम्हार धर्मशाला के लिए 7 लाख रुपए व पार्क निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, गांव हरिकोट के पंचायत घर में कमरों के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, कैमरी की धानक चौपाल के शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार से मंगाली आकलान की परशुराम धर्मशाला के लिए 6 लाख रुपए, मंगाली मोहबत की शिव धर्मशाला के लिए 10 लाख रुपए, गांव चौधरीवास की सैन चौपाल के लिए 10 लाख 3 हजार रुपए व कबीर छात्रावास के लिए 10 लाख 2 हजार रुपए, बाडो ब्रह्मनान में पुरानी ब्राह्मन चौपाल के लिए लगभग 10 लाख रुपए, गांव डाया में बीसी चौपाल के लिए 10 लाख रुपए तथा एससी चौपाल के लिए लगभग 5 लाख रुपए, गाँव गोरछी में धानक चौपाल का शेड निर्माण, गांव भिवानी रोहिल्ला में ब्राह्मण धर्मशाला में शेड के निर्माण के लिए 6 लाख तथा धानक चौपाल के निर्माण के लिए 10 लाख 2 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।
इसके अलावा गांव गंगवा में सेन धर्मशाला के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए तथा सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, गांव भोजराज में नमो कॉलोनी के तालाब में नाले के निर्माण के लिए लगभग 5 लाख रुपए, कालवास में एससी चौपाल के निर्माण कार्यों के लिए 5 लाख 1 हजार रुपए की राशि जारी कर दी गई है। डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा ने कहा कि इसके अलावा जिन गांव के कार्यों के प्रस्ताव बना कर भेजे गए थे उनकी ग्रांट भी जल्द ही जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार सबका साथ- सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। गांव में शहरी क्षेत्र की तर्ज पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks