स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

फल एवं सब्जी विक्रेताओं की होगी बल्ले बल्ले, हिसार में 4 हजार वर्ग गज में बनेगा शानदार फूड हब

 Fruit and vegetable vendors will have great time,  magnificent food hub will be built on 4 thousand square yards in Hisar - Hisar News Today    

कैबिनेट मंत्री ने स्ट्रीट फूड हब का शिलान्यास कर कैटल कैचर मशीन, इलेक्ट्रिक स्काई लिफ्टिंग मशीन व ट्री-ट्रीमिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Haryana News Hisar  :हरियाणा के स्वास्थ्य एवं नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार नागरिकों को उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। हरियाणा प्रदेश के साथ हिसार शहर की प्रगति बेमिसाल है। शहर के सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम हिसार द्वारा निरंतर बेहतरीन प्रयास किया जा रहे हैं।








कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता शुक्रवार को क्लोथ मार्केट में 4 हजार वर्ग गज में बनने वाले स्ट्रीट फूड हब का शिलान्यास करने के पश्चात मधुबन पार्क के समीप कैटल कैचर मशीन, इलेक्ट्रिक स्काई लिफ्टिंग मशीन व ट्री-ट्रीमिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर शहर में रवाना करते हुए उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि 22.60 लाख रुपये की लागत वाली इलेक्ट्रिक स्काई लिफ्टिंग मशीन स्ट्रीट लाइट ठीक करने व बिजली के तारों को ऊंचा नीचा करने के कार्य में तेजी आएगी। इस अवसर पर 33.60 लाख रुपये की लागत वाली ट्री-ट्रीमिंग मशीन जिसे शक्तिमान नाम दिया गया है व 93 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई 2 वाटर स्मोग मशीन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।








बस स्टैंड के नजदीक बनेगा फूड हब :

फूड हब का शिलान्यास करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर के लिए यह फूड हब बनेगा, जिसमें खाने-पीने के अलावा फल व सब्जियां मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह फूड हब 4 हजार वर्ग गज में बनेगा, जिसमें धूप व बरसात से बचने के लिए शेड बनाया जाएगा व फर्श पर इंटरलॉकिंग प्योर ब्लॉक लगाए जाएंगे। इस फूड हब में स्ट्रीट वेंडर्स के साथ-साथ यहां आने वाले लोगों के लिए भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। स्ट्रीट वेंडर्स के लिए बिजली व पानी की सुविधा दी जाएगी। वहीं यहां आने वाले लोगों के लिए बैठने के लिए जगह भी मुहैया करवाई जाएगी। फूड हब में शौचालय की भी व्यवस्था रहेगी। 








कैबिनेट मंत्री ने बताया कि फूड हब को सेक्टर 14 कमर्शियल पॉकेट की पार्किंग से जोड़ा जाएगा, जिससे खरीददारों को वाहन पार्किंग करने में सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि इस फूड हब में शहरवासियों को साफ-सुथरा खाना मिले, इसके लिए यहां खाना तैयार करने वालों को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मानकों जिनमें उन्हें हाथों में दस्ताने व सिर पर कैप पहननी होगी। खाने में इस्तेमाल किए जाने वाले तेल व मसाले भी एफएसएसएआई के मानकों के अनुसार होंगे। इस प्रोजेक्ट को बनाने के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत आएगी।










अब शहर में आवारा पशु पकड़ेगी 3 कैटल कैचर मशीन 

कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने 27 लाख रूपये की लागत से खरीदी गई कैटल कैचर मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले शहर में दो कैटल कैचर मशीन थी, अब शहर की सडक़ों पर घूमने वाले आवारा पशुओं को पकडऩे के लिए तीन कैटल कैचर मशीन होगी। इन पशुओं को ढंढुर रोड़ स्थित गौ अभ्यारण केंद्र में भेजा जाएगा। गौ अभ्यारण केंद्र में पशुओं के पीने के पानी के लिए 25 लाख लीटर की क्षमता का टैंक है। फिलहाल केंद्र में कुल 21 शेड है तथा 3 शेड निर्माणाधीन है। उपायुक्त एवं निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ढंढुर रोड़ स्थित गौ अभ्यारण केंद्र में वर्तमान में 2385 गाय, 365 नंदी सहित कुल 2750 पशु हैं। यह फिलहाल 52 एकड़ क्षेत्र में है, जिसमें 12.5 एकड़ में कृषि योग्य भूमि, 14 एकड़ में नंदीशाला व 25.5 एकड़ में गौ-अभ्यारण हैं। नगर निगम हिसार द्वारा माह अप्रैल 2022 से माह जून 2024 तक 7804 गाय, 5327 नंदी सहित 13131 पशुओं को पकडक़र गौ-अभ्यारण, भीमाशंकर नंदीशाला डोभी गांव, श्री हरियाणा कुरूक्षेत्र गौशाला, श्री शालिग्राम गौशाला तलवंडी राणा में स्थानांतरित किए गए। नगर निगम सीमा क्षेत्र में माह अप्रैल 2022 से माह जून 2024 तक बेसहारा रूप से गोवंश छोडऩे पर 57 लाख 69 हजार 500 रूपये का जुर्माना भी लगाया जा चुका है। ढंढुर रोड़ स्थित गौ अभ्यारण केंद्र में पशुओं की चिकित्सा हेतु जिला स्तरीय पशु चिकित्सालय भी स्थापित है।







इस अवसर पर निगमायुक्त डॉ प्रदीप हुड्डा, सुरेश गोयल धूप वाला, राम चन्द्र गुप्ता, विकास जैन, सुशील बुडाकिया, लोकेश असीजा, नरेश सिंघल, मोहित गोयल, कृष्ण पारिख, सुरेश एलआईसी, प्रशांत जैन, एक्सईन संदीप धुंधवाल, एमई कर्मपाल, एई सुमित, एसडीओ साहिल, जेई रामदिया शर्मा, जेई सुमित नुनाच, जेई मंदीप, जेई कुलदीप, जेई राकेश, एएसआई राहुल सैनी आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |