डॉ राजवीर मोर बने कांग्रेस विचार विभाग को वाइस चेयरमैन, महिलाओं की जिला स्तरीय कमेटी का भी गठन
Dr. Rajveer Mor became the Vice Chairman of the Congress Ideology Department, Hisar district level committee of women was also formed - Hisar News Today
महिला कांग्रेस की बूथ कमेटी तैयार, हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस करेगी उत्कृष्ट प्रदर्शन - हुकुम मीणा
हरियाणा न्यूज हिसार : कांग्रेस भवन हिसार में AIMCC ऑब्जर्वर हुकुम मीना की अध्यक्षता में और जिला अध्यक्ष संतोष जून के नेतृत्व में जिला हिसार शहरी व ग्रामीण पदाधिकारी के मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में आने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा बूथ स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। वहीं प्रोफेसर डॉ. राजबीर मोर एडवोकेट को कांग्रेस पार्टी ने विचार विभाग (बुद्धिजीवी वर्ग) प्रदेश का वाइस-चेयरमैन नियुक्त किया है।
हुकुम मीणा ने बताया कि बुथ स्तर पर कमेटी तैयार की जाएगी । महिला कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर सदन तक लेकर जाएगी साथ ही कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे। Haryana assembly election 2024 में महिलाओं की अहम भूमिका रहेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस पार्टी सरकार बनायेगी। उन्होंने बताया की महिलाओं का सशक्तिकरण और उत्थान कांग्रेस पार्टी का मुख्य लक्ष्य है। इसी लक्ष्य के साथ कांग्रेस भवन में जिला हिसार के नए पद अधिकारियों की नियुक्ति प्रभारी हुकुम मीणा और ज़िला अध्यक्ष संतोष जून द्वारा नियुक्ति पत्र देकर और पार्टी का पटका पहना कर कराई गई। जिसमें डॉक्टर रजनी गोयत को जिला हिसार शहरी उपाध्यक्ष , राधा रानी शहरी सचिव, आरती देवी सचिव प्रमिला दुग्गल को महासचिव बनाया गया। वही आदमपुर से मुकेश व अन्य महिलाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। साथ ही इसमें कविता नारनौंद द्वारा अपनी महिलाओं के साथ कांग्रेस में शामिल हुई। गगवा से भी महिलाएं कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई ।
जिला हिसार में जिला अध्यक्ष संतोष जून में बताया जिला हिसार में 26 अगस्त को कबीर छात्रावास में नारी न्याय सम्मेलन हो रहा है जिसमें महिलाएं महिला आरक्षण बिल लागू हो और महिलाओं को महंगाई से राहत मिले अपनी मांगों को लेकर भाग लेंगे। साथ ही महिलाओ के लिए प्रेरणा स्रोत रहने वाली विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा।
इस अवसर महिला प्रदेश महासचिव कमलेश श्योराण, नीलम, राज रानी, राजबाला, मंजू पांचाल, कौशल जांगड़ा, सुशीला कापड़ों, गीता आहूजा, पुनीता दलाल, सरोज श्योराण, कविता, मीरा वाल्मीकि, नारनौंद से सुदेश, हांसी से संतोष पानू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थिति रहें।
डॉ राजवीर मोर कांग्रेस में मिला बड़ा दायित्व
हरियाणा न्यूज नारनौंद : प्रोफेसर डॉ. राजबीर मोर एडवोकेट को कांग्रेस पार्टी ने एक और नया बड़ा दायित्व देते हुए विचार विभाग (बुद्धिजीवी वर्ग) प्रदेश का वाइस-चेयरमैन नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति के आदेश केंद्रीय नेतृत्व से अनुमोदन के बाद हरियाणा प्रांत के विचार विभाग के चेयरमैन विनोद कौशिक ने जारी किए।
प्रोफेसर डॉ. राजबीर मोर ने अपनी इस नियुक्ति के लिए कांग्रेस के विचार विभाग की राष्ट्रीय चेयरमैन डॉक्टर गिरिजा व्यास, दीपक बावरिया, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, उदय भान, दीपेंद्र हुड्डा, विचार विभाग प्रदेश के चेयरमैन विनोद कौशिक का धन्यवाद किया। डॉक्टर राजबीर मोर ने बताया कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है। उसको वह पूरी जिम्मेदारी व मेहनत से निभाने का काम करेंगे। पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंच कर पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा। पिछले 10 साल के शासन के दौरान प्रदेश के लोग भाजपा की नीतियों से तंग आ चुके हैं। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर अनेक कल्याणकारी नीतियां बनाकर लोगों को फायदा पहुंचाने का काम किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता योगेश सिहाग सहित अनेक लोगों ने बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks