रेवाड़ी में जींद जिले के युवक ने लगाया फंदा, जेब से मिला सुसाइड नोट, तीन दिन पहले पत्नी गई थी गांव, प्राइवेट फैक्ट्री में करता था नौकरी
Haryana News Today : youth from Jind district hanged himself in Rewari, suicide note was found in his pocket.
हरियाणा न्यूज रेवाड़ी : रेवाड़ी के बावल की एक औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में नौकरी करने वाले जींद जिले के रहने वाले एक कर्मचारी का अज्ञात परिस्थितियों में शहर के शक्ति नगर में किराये के मकान में फांसी का फंदा लगाकर आत्देमहत्या कर ली। सुबह आसपास के लोगों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस को युवक की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें कंपनी के प्रबंधक पर परेशान करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जींद जिले के गांव राजगढ़ ढोबी (नरवाना) के रहने वाले सोनी कुमार पत्नी के साथ रेवाड़ी के शक्ति नगर में किराये के मकान में रहता था। वह बावल औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में 12 वर्ष से नौकरी कर रहा था। मंगलवार रात को उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त सोनी कुमार की पत्नी गांव गई हुई थी। आसपास के लोगों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही माडल टाउन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया है। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा है। वर्ष 2023 में मार्च में उसका विवाह हुआ था। घटना से तीन दिन पहले पत्नी को उसके गांव छोड़कर आया था। कर्मचारी की जेब से मिले दो पन्ने के सुसाइड नोट में लिखा है कि वह 12 वर्ष से कंपनी के क्वालिटी डिपार्टमेंट में कार्य कर रहा था, लेकिन कंपनी के प्लांट हेड ने मनमानी करते हुए उसका डिपार्टमेंट बदलकर प्रोडक्शन में लगा दिया और उसको प्रतिदिन जूनियर कर्मचारियों के सामने प्रताड़ित करता है। इससे आहत होकर वह आत्महत्या कर रहा है।
मृतक के साथी कर्मचारियों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व कंपनी में यूनियन बनाई गई थी। उसमें कुछ लोगों को कंपनी ने अपनी ओर कर लिया था। उसके बाद से कंपनी प्रबंधन ने यूनियन का समर्थन करने वाले कर्मचारियों को परेशान करना शुरू कर दिया था।
आज की हरियाणा की ताजा खबरें:-
नारनौंद क्षेत्र का फौजी जम्मू कश्मीर में शहीद, कल होगा अंतिम संस्कार,
जींद में सेंट्रल बैंक लूटने का आरोपित साढ़े तीन साल बाद गिरफ्तार,
नारनौंद में लोगों ने लगाया जाम, गंदे पानी की निकासी नहीं होने से परेशान लोगों ने लगाया जाम,
हांसी में बाइक सवारों ने रास्ता पूछने के बहाने पिस्तौल तान की लूट, मामला दर्ज,
केएमपी पर हादसे में घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, गाड़ी की बैटरी, मोबाइल फोन व नगदी चोरी,
Rohtak Jile Ki News : सुनारियां गांव के युवक पर जानलेवा हमले करने के मामले में 3 गिरफ्तार,
हरियाणा-पंजाब बार्डर पर किसानों की हलचल हुई तेज, बार्डर खुलते ही करेंगे दिल्ली कूच,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks