स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के हल्के के गांव छात्तर में समस्याओं का अंबार

There are many problems in Chhattar village of former Deputy CM Dushyant Chautala constituency

महाग्राम छात्तर में समस्याओं का अंबार, समाधान नहीं
 
छात्तर गांव की सिंगारा पत्ती के तालाब में भरा गंदा पानी व गंदगी।

हरियाणा न्यूज उचाना : उचाना उपमंडल के बड़े गांवों में शामिल छात्तर को बीती सरकार में महाग्राम का दर्जा दिया गया। सरकार द्वारा महाग्राम में शामिल गांवों को शहरी तर्ज पर सुविधाएं दी जानी थी। छात्तर गांव के लोगों को महाग्राम का दर्जा दिए जाने के छह साल के बाद भी कोई फायदा नहीं मिल रहा है। छात्तर गांव साल दर साल समस्याओं का महाग्राम बनता जा रहा है। वीरेंद्र मोर, सुभाष मोर, सतबीर मोर, ईश्वर मोर, भीम सिंह मोर, मा. भोपल ने कहा कि बीती सरकार में छात्तर गांव को महाग्राम का दर्जा दिए जाने की घोषणा गांव में आयोजित जनसाभ में तत्कालीन सीएम मनोहर लाल ने की। 





छात्तर गांव का सरकारी स्कूल।


पीने के पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण परेशान

गांव के लोगों को विकास तेजी से होने की उम्मीद हुई थी। जो समस्याएं है उनका समाधान होगा इसको लेकर भी ग्रामीण खुश हुए थे। अब छह साल बीतने को है लेकिन समस्याओं का अंबार छात्तर में लगा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि राजकीय स्कूल पास एवं सिंगारा पत्ती में गंदे पानी का तालाब सबसे बड़ी परेशानी बन रहा है। यहां पर पशु पानी पीने नहीं जाते है। जो पानी है वो पशुओं के पीने के काबिल भी नहीं है। संडील वाले रास्ते पर जो तालाब है जहां पशु पानी पीते है वहां गंदा पानी की निकासी हो रही है।








समस्याओं की भरमार

सरपंच ओमप्रकाश ने कहा कि गांव के तालाबों में गंदा पानी भरा हुआ है। तालाबों से पानी ओवर फ्लो होकर घरों में भर रहा है। पशु अस्पताल में वीएलडीए की नियुक्ति नियमित नहीं है, पीएचसी में डॉक्टरों के पद रिक्त है, कॉलेज की बिल्डिंग नहीं बनी है तो पीने के पानी सहित अन्य बहुत समस्याएं है। इसको लेकर बार-बार प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित में दे चुके है। महाग्राम का दर्जा मिलने का अब तक कोई फायदा गांव को नहीं हो रहा है।






छात्तर गांव में पीने के पानी की किल्लत

उन्होंने कहा कि गांव में जलघर तो है लेकिन पीने के पानी की किल्लत बनी हुई है। जलघर के टैंकों में नहरी पानी की मांग कर चुके है। इस समय जो पानी आ रहा है वो जलघर में बोर से है। गांव में बूस्टिंग स्टेशन बने है लेकिन सप्लाई को लेकर परेशानी है। गांव में खिलाड़ियों के लिए खेल स्टेडियम नहीं है। सीवरेज की लाइन महाग्राम योजना के तहत बिछाई जानी थी। पीएचसी गांव में है लेकिन डॉक्टरों के पद रिक्त है। ऐसे ही पशु अस्पताल है लेकिन वीएलडीए से ही काम चल रहा है डॉक्टर का पद रिक्त है। गांव में कॉलेज मंजूर होने के बाद थुआ रोड पर राजकीय स्कूल में कक्षाएं चल रही है।


खास खबर पढ़ें :- 

सांपला-खरखौदा मार्ग पर हादसा : हाइवा ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

बहादुरगढ़ में हादसा : सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस कर्मी की मौत

कर्मचारियों को परेशान करने के आरोप में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया सस्पेंड, तबादले के भी दिए आदेश,

सिरसा में आफत बनी बरसात, राजपुरा माइनर टूटी, खरीफ चैनल के तटों में कटाव

फर्जी ट्रेडिंग ऐप से 30 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी

बरवाला क्षेत्र के गांव में शराब की पकड़ी चलती भट्टी, भारी मात्रा में लाहन व कच्ची शराब बरामद , 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |