स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Sirsa News in Hindi: ओढां में कार सवारों ने 2 युवकों पर बोला धारदार हथियारों से हमला

Sirsa News in Hindi: Car riders attacked two youths with sharp weapons in Odhan

आरोपियों ने मोटरसाइकिल तोड़ा तो वहीं लोगों ने कार को किया क्षतिग्रस्त



हरियाणा न्यूज ओढ़ां, राजू : सिरसा जिले गांव ओढां में कार सवार नकाबपोश कुछ युवकों ने दहशत फैलाते हुए मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों पर सरेआम धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इस हमले में घायल दोनों युवकों को ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया। इस दौरान आरोपियों ने घायल के मोटरसाइकिल को तोड़ दिया जिसके बाद आक्रोशित घायल पक्ष के लोगों ने आरोपियों की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों को एकत्र हुआ देख आरोपी कार छोडक़र मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। 








अस्पताल में दाखिल गांव ओढां निवासी अनमोल के मुताबिक वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से दुकान पर जा रहा था। उसने जैसे ही दुकान पर मोटरसाइकिल रोका तो गली में खड़े कार सवार नकाबपोश 5 युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। आरोप है कि युवकों के पास गंडासी, कापा व तलवार सहित अन्य धारदार हथियार थे। आरोपियों के हमले के बाद उसने दुकान में घुसकर जान बचाई। आक्रोशित आरोपियों ने अनमोल के मोटरसाइकिल को तोड़ दिया। वहीं सूचना के बाद अनमोल के परिजन व अन्य काफी लोग मौके पर पहुंचे।









 आरोपी जब गाड़ी में सवार होकर भागने लगे तो उनकी गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। लोगों को देखकर आरोपी पैदल ही भाग निकले। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले में घायल अनमोल को ओढां के सीएचसी में भर्ती करवाया गया। वहीं फर्नीचर का कार्य करने वाले बंटी के मुताबिक वह मोटरसाइकिल पर सवार हो कर दुकान से सामान लेने जा रहा था। रास्ते में आरोपियों ने उसका मोटरसाइकिल रुकवाते हुए उसका पीछा किया। आरोप है कि उक्त लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला भी किया। बंटी के मुताबिक उसका करीब एक माह पूर्व कुछ युवकों के साथ झगड़ा हुआ था। उक्त युवकों ने बाहरी युवकों को बुलाकर उन पर हमला करवाया है। अनमोल व बंटी के मुताबिक आरोपी युवक गांव सालमखेड़ा व चकेरियां के हैं।


खास खबर पढ़ें :- 

सहारा अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने लगाया अस्पताल पर ताला

Hisar News Today: किनाला के किसानों सहित अनेक गांवों की बड़ी समस्याओं का समाधान शिविर में हुआ समाधान

सैलजा ने भाजपा पर साधा निशाना:30-30 वर्ग गज के प्लाट देकर सरकार ने गरीबों से किया मजाक

Sirsa Haryana News: खुईयांनेपालपुर में 2 भाइयों के घर चोरी, भाई के निधन पर परिवार बैठा था दूसरे घर,

अजीब संयोग: कारगिल शहीद का जन्मदिवस और शहादत दिवस 9 जून ,
Rohtak ki News: रोहतक में गोली मारकर युवक की हत्या,


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |