Rohtak News Today: अवैध हथियार सहित युवक काबू, एक पिस्तौल व दो कारतूस बरामद
Rohtak News Today: Youth arrested with illegal weapons.
![]() |
| अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया आरोपित युवक पुलिस गिरफ्त में। |
हरियाणा न्यूज रोहतक : रोहतक पुलिस की एवीटी स्टाफ टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। तलाश के दौरान आरोपित से एक देसी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपित के खिलाफ शस्त्र अधिनियम 25 (1-बी) (ए) के तहत केस दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपित से में मोटरसाइकिल चोरी की एक वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपित को मंगलवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
एवीटी स्टाफ उप निरीक्षक सतीश ने बताया कि मुख्य सिपाही हरीश के नेतृत्व में एवीटी स्टाफ की टीम कन्हेली पुल के पास गश्त में मौजूद थी। इसी दौरान गांव कन्हेली रेलवे फाटक की तरफ से पैदल आ रहे युवक को शक के आधार पर रोका गया। युवक की पहचान भारत उर्फ डालर निवासी एकता कालोनी रोहतक के रूप में हुई। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शिवाजी कालोनी में केस दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपित करीब तीन महीने पहले सात हजार उत्तर प्रदेश से अवैध हथियार खरीदकर लाया था।
इसके अतिरिक्त आरोपित से मोटरसाइकिल चोरी की एक वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपित ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर पिछले महीने मेडिकल मोड़ से मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया है। जिस संदर्भ में आरोपितों के खिलाफ अभियोग अंकित है। आरोपित से अन्य वारदातों के खुलासे को लेकर पूछताछ की जा रही है।
आज की ताजा खबर हरियाणा: -
नारनौंद में खेत में ट्रैक्टर लेकर जा रहे व्यक्ति के साथ मारपीट, 9 पर केस दर्ज,
Hisar News: हिसार जेल में बंदियों के गुट भिड़े, कई घायल,
Karnal Crime News: चोरी करते पकड़ने पर चोर ने पेचकस से किया मां-बेटी पर हमला,
Hansi News: हांसी ऑटो मार्केट में पुलिस कर्मियों से मारपीट का मामले नारनौंद के युवक सहित तीन काबू ,
Haryana fraud News Today: कनाडा में रह रहा रिश्तेदार बनकर ठगे 5.55 लाख रुपये,


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks