हांसी ऑटो मार्केट में पुलिस कर्मचारियों से मारपीट व जान से मारने की दी धमकी
Police personnel were beaten up and threatened with death in Hansi Auto Market
हरियाणा न्यूज हांसी : हांसी में डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने ऑटो मार्केट में कुछ लोगों पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सिटी थाना पुलिस ने डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की की शिकायत पर आरोपियों पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में डायल 112 पर तैनात सिपाही सुनील कुमार ने बताया कि वह महिला ईआरवी 112 पर बतौर चालक तैनात है। सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे इंचार्ज हैड कांस्टेबल कविता, एसपीओ मुकेश बाला सहित नई ऑटो मार्कीट मे ड्यूटी के दौरान बराए गश्त पर थे। वे व्हीकल चैकिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने वहां से गुजर रहे एक बाइक को रुकवाया। बाइक पर 2 व्यक्ति सवार थे।
व्यक्तियों ने बाइक भगा लिया। कुछ दूरी पर बाइक गिर गया। सिपाही सुनील का कहना है कि इसी बात को लेकर काफी लोग वहां इकट्ठे हो गए, जिनमें महिलाएं भी थी। आरोप है कि वहां एकत्रित हुए लोगों ने डायल 112 पर तैनात तीनों पुलिस कर्मचारियों के साथ बहस बाजी करनी शुरू कर दी और कहा कि तुम ऑटो मार्केट में क्यों आते हो। आरोप है कि एकत्रित लोगों ने पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट की। बैल्ट पकड़ कर धक्के मारे। भीड़ में मौजूद लोगों ने कहा कि वे उनकी नौकरी खा जाएंगे।
यह भी आरोप है कि भीड़ में मौजूद कुछ आरोपियों यह भी कहा कि आज के बाद ऑटो मार्केट में दिखाई दिए तो जान से मार देंगे और देख लेने की धमकी दी। इस दौरान भीड़ में मौजूद लोगों ने महिला पुलिस कर्मचारियों को भी धक्के मारे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आज के मुख्य समाचार हरियाणा :-
अवैध संबंधों के चलते इंजेक्शन लगाकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में पत्नी, बेटे और प्रेमी का कबूलनामा,
जींद पुलिस ने बलबीर हत्याकांड के दो आरोपित गिरफ्तार, 36 घंटे बाद हुआ़ अंतिम संस्कार,
गैंगस्टर काला खैरमपुरिया से पूछताछ के बाद एसटीएफ ने 3 संदिग्ध युवक उठाए,
रेशमा के सिर पर होगी छत, एडीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, एसपी ने भी सुनी फरियाद ,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks