स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मोहन लाल बड़ौली बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा में बांटे लड्डू

Mohan Lal Baroli becomes Haryana BJP state president, distributes laddus among women wing

BJP नेत्री गायत्री देवी मोहन लाल बड़ौली के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर लड्डू बांटकर खुशी जताते हुए।


हरियाणा न्यूज हिसार:  भांजपा के नवनियुक्त हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली का जन्म साल 1963 में सोनीपत जिले की राई तहसील के बडौली गांव में हुआ था। उनके पिता पंडित काली राम कौशिक विख्यात कवि थे और पंडित लख्मीचंद जी की रागनियों के प्रशंसक थे। मोहन लाल बड़ौली पेशे से किसान भी हैं और कपड़े के व्यापारी भी रहे हैं। मोहन लाल बड़ौली के हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं में खुशी के लहर है और उन्होंने भाजपा नेत्री गायत्री देवी के नेतृत्व में लड्डू बांटकर खुशी जताई।






गायत्री देवी ने बताया कि नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष   मोहनलाल बडौली जी साल 1989 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। 1995 में वे भाजपा में आए और उन्हें मुरथल का मंडल अध्यक्ष बनाया गया। पंडित मोहनलाल बडोली इनेलो राज में जिला परिषद के लिए चुने गए, पहली बार भाजपा से सोनीपत में कोई व्यक्ति जिला पार्षद चुना गया। साल 2019 में उन्होंने राई से विधानसभा का चुनाव लड़ा और पहली बार राई से भाजपा के टिकट पर कोई व्यक्ति विधायक बना। 2020 में वे भाजपा, सोनीपत के जिला अध्यक्ष बने। 2021 में  हरियाणा प्रदेश भाजपा में प्रदेश महामंत्री बने। विभिन्न चुनावों में भाजपा के लिए चुनाव प्रबंधन का महत्वपूर्ण दायित्व निभाया। 2024 में सोनीपत लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी बने और लोकसभा चुनाव समिति के भी सदस्य रहे और अब  2024 में ही भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए।





 मोहन लाल बड़ौली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर महिला मोर्चा ने लड्डू बांटकर जताई खुशी - गायत्री 

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री गायत्री देवी ने मोहनलाल बडोली को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर लड्डू बांटकर खुशी जताई । गायत्री देवी ने कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाते हुए कहा कि मोहनलाल बडोली जैसे साधारण व्यक्ति को पार्टी के अध्यक्ष बना कर कार्यकर्ताओं का मान व सम्मान बढ़ाया है । गायत्री देवी ने बताया कि मोहनलाल बड़ौली  लोकसभा  चुनाव में सोनीपत से उम्मीदवार रहे और विरोधी उम्मीदवार को कड़ी टक्कर दी । गायत्री देवी ने कहा कि मोहन लाल जी के नेतृत्व में हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सरकार बनाएगी और विकास के कार्यों की गति को और बढ़ाया जाएगा। 








 उन्होंने मोहनलाल बडोली को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,  नायब सिंह सैनी, मनोहर लाल खट्टर ,अमित शाह, व शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी  कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा ने जो एक साधारण कार्यकर्ता का मान सम्मान बढ़ाया है, हरियाणा में आने वाले विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से सरकार बना कर फिर से जनता की सेवा करेगी। इस अवसर पर विद्या देवी, कौशल्या रानी, कृष्णा देवी, चमेली देवी, सुनीता रानी ,कैलाश रानी, सावित्री, कांता, सुमित्रा, बिमला ,पुष्पा ,संतोष, सोनिया , मंजू  सहित अनेक महिलाओं ने खुशी जताई ।


आज की ताजा खबरें:

महिन्द्रा शोरूम पर फायरिंग मामला, एसटीएफ को मिले महत्वपूर्ण सुराग, 50 से अधिक से पूछताछ 

Hisar News Today: अनुराग की पोस्टमार्टम में बड़ा खुलासा, अनुराग की मौत हादसे में नहीं बल्कि उसकी हत्या कर मिट्टी में दबाया,

Hansi News: नारनौंद में PNB Bank ATM तोड़ने के मामले में आरोपित गिरफ्तार,

हिसार के गांव में करंट लगने से युवक की मौत, मंदिर की छत पर लगा हाईवोल्टेज करंट, मंदिर की छत पर सफाई करते समय लगा करंट,

हांसी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मृतक की नहीं हुई पहचान

Sirsa Haryana News: खुईयांनेपालपुर में 2 भाइयों के घर चोरी, भाई के निधन पर परिवार बैठा था दूसरे घर

Sirsa News in Hindi: ओढां में कार सवारों ने 2 युवकों पर बोला धारदार हथियारों से हमला,

दूसरी शादी के लिए झूठा शपथपत्र तैयार करवाया, पहली पत्नी को लगी भनक,


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |