स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hisar News Today: अनुराग की पोस्टमार्टम में बड़ा खुलासा, अनुराग की मौत हादसे में नहीं बल्कि उसकी हत्या कर मिट्टी में दबाया

 Hisar News Today: Big revelation in Anurag postmortem, Anurag did not die in accident but was murdered

नुकीले हथियार से की गई थी अनुराग की हत्या

प्रतिकात्मक फोटो।


हरियाणा न्यूज हिसार : हिसार के सूर्य नगर निवासी अनुराग की मौत किसी हादसे में नहीं बल्कि उसकी नुकीले हथियार से पीठ में वार कर उसके शव को मिट्टी में दबाया गया था। इस बात का खुलासा अनुराग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। इससे पहले पुलिस ने मृतक अनुराग के परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  पुलिस हत्या करने वाले बदमाशों के बारे में पता लगाने के लिए आसपास के एरिया की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।






सूर्यनगर की गली नंबर चार निवासी कर्ण ने पुलिस को बयान दिए थे कि वो तीन बहन भाई हैं। उसका छोटा भाई अनुराग 10 साल से बीमार चल रहा था। अनुराग को लिवर और बीपी की बीमारी भी थी, जिसकी दवाई चल रही है। 7 जुलाई की शाम को अनुराग शाम करीब छह बजे घर से बिना बताए स्कूटी लेकर कहीं बाहर गया था। इसके बाद रात को घर पर नहीं आया। परिवारजनों ने उसकी तलाश की कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा।







शिकायत के अनुसार जब वे सूर्य नगर चौकी गए तो पुलिस कर्मी उसे अस्पताल ले गए। वहां पर अनुराग उन्हें मृत अवस्था में मिट्टी से लथपथ हालात में मिला। कर्ण का कहना था कि स्कूटी कीचड में गिरने के कारण उसका भाई का पुल के गिर गया था। इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है। उन्हें यह एक हादसा लग रहा है। जब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया तो कमर में चोट के निशान मिले। इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया।


आज की ताजा खबरें:

महिन्द्रा शोरूम पर फायरिंग मामला, एसटीएफ को मिले महत्वपूर्ण सुराग, 50 से अधिक से पूछताछ 

Hansi News: नारनौंद में PNB Bank ATM तोड़ने के मामले में आरोपित गिरफ्तार,

हिसार के गांव में करंट लगने से युवक की मौत, मंदिर की छत पर लगा हाईवोल्टेज करंट, मंदिर की छत पर सफाई करते समय लगा करंट,

हांसी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मृतक की नहीं हुई पहचान

Sirsa Haryana News: खुईयांनेपालपुर में 2 भाइयों के घर चोरी, भाई के निधन पर परिवार बैठा था दूसरे घर

Sirsa News in Hindi: ओढां में कार सवारों ने 2 युवकों पर बोला धारदार हथियारों से हमला,

दूसरी शादी के लिए झूठा शपथपत्र तैयार करवाया, पहली पत्नी को लगी भनक,


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |