स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कनाड़ा में जॉब ऑफर भेजकर ठगे लाखों रुपए ! Lakhs of rupees cheated by sending job offer in Canada

 Lakhs of rupees cheated by sending job offer in Canada



हरियाणा न्यूज/झज्जर : कनाड़ा में जॉब का ऑफर देकर साइबर ठगों द्वारा एक युवक से एक लाख नवासी हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी है। सोनीपत जिले के कथुरा गांव निवासी अशोक पुत्र रमेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में जॉब करता है तथा शहर की आदर्श कालोनी में किराए पर रहता है।







उसके पास बीते वर्ष 30 अक्टूबर को उसकी जीमेल आईडी पर जॉब ऑफर आया। जब उसने मेल पर जॉब एप्लीकेशन भरी तो उसके पास एक कंपनी से तीन साल का एग्रीमेंट भी साइन के लिए भेजा गया। जब उसने एग्रीमेंट भरकर भेजा तो उसे कनाड़ा एंबेसी दिल्ली में जेमसेंट नामक व्यक्ति से संपर्क करने के लिए एक मोबाइल नंबर भेजा गया। जिसके बाद उसने मोबाइल पर संबंधित व्यक्ति से बात की तो पासपोर्ट की फोटो कॉपी, वीजा भेजने की बात कही। 








अशोक के अनुसार इसके बाद 8 नवंबर 2023 को 30 हजार 220 रुपये, फिर अगले दिन 96,950 रुपये, फिर उससे अगले दिन दस नवंबर को 60,351 रुपये व्यक्ति द्वारा बताए गए खातों में ट्रांसफर किए। इसके बाद जब 15 नवंबर 2023 को उससे दो लाख रुपये की मांग की तो उसे साइबर फ्रॉड होने का शक हुआ। जिसके बाद जब वह दिल्ली की कनाड़ा एंबेसी में पहुंच कर पता किया तो वहां उस नाम का कोई व्यक्ति काम करता नहीं मिला। इसके बाद जब उसने फिर से उस व्यक्ति से फोन पर बात करते हुए पैसे वापिस मांगे तो उसने कहा कि आप एंबेसी में स्वयं क्यों गए और उसने एप्लीकेशन कैंसिल करने के लिए 36 हजार रुपयों की मांग की। अशोक के अनुसार इस तरह उसे कुल 1,89,000 रुपयों की चपत लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


ये भी पढ़ें:-

 महज एक घंटे की बारिश ने खोल दी एक हजार करोड़ के विकास की पोल

monsoon updates in Haryana, weather alert in Haryana ! हरियाणा में अगले पांच-छह दिन तक लगी रहेगी झड़ी

Jhajjar News Today: ऑनलाइन धोखाधड़ी में दो गिरफ्तार,

Sonipat News Today: स्कॉर्पियो व ईको की भिड़ंत महिला की मौत, पति घायल

हरियाणा के विद्यार्थियों को आज से मिलेगा छात्र परिवहन योजना, कैसे उठा सकते हैं छात्र परिवहन योजना का लाभ?,

करनाल में फंदे पर लटका मिला अर्धनग्न शव, मृतक की नहीं हुई पहचान, हत्या या आत्महत्या के जाल में उलझी पुलिस
Jind News : जुलाना सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत, खेत में जाते समय कार ने मारी टक्कर
Rewari News Today:  आम जनमानस की शिकायतों का समय पर हो समाधान - शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने रेवाड़ी पुलिस को लगाई फटकार ,
गरीब परिवारों को मुख्यधारा में लाने के लिए भाजपा सरकार उठा रही सराहनीय कदम : कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता, जाने किस खंड के कितने लोगों को मिली सहायता राशि 
Fatehabad News : जाखल में नहाते समय भाखड़ा नहर में बहा युवक, दोस्तों के साथ भाखड़ा नहर में नहाने गया था युवक
उपायुक्त ने हांसी , नारनौंद उपमंडल का दौरा कर बरसाती पानी निकासी प्रबंधों का लिया जायजा, अधिकारियों को 30 जून तक प्रबंध पूर्ण करने के दिए थे निर्देश

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |