Haryana News Today: दुर्घटनाग्रस्त टैंकर चोरी करने और उसे खरीदने के दोनों आरोपित गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर भेजे
Haryana News Today: Both the accused of stealing and buying the crashed tanker have been arrested
हरियाणा न्यूज समालखा : एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम ने मच्छरौली गांव के नजदीक जीटी रोड की सर्विस लेन पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त टैंकर चोरी करने वाले और चोरीशुदा टैंकर खरीदने वाले दो आरोपितों को सोमवार को गिरफ्तार किया था। तीनों के मंगलवार को अदालत में पेश कर दो दिनों के रिमांड पर लिया है। आरोपितों की पहचान अमरजीत मान निवासी बला, करनाल तथा नामिक निवासी वजीर नगर, कलायत और मोहनलाल निवासी बाटा, कैथल के रूप में हुई है।
एंटी व्हीकल थेफ्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि थाना गत 19 जून को जीटी रोड पर मच्छरौली के सामने नेक्सा मारुति शोरूम के पास दो वाहनों की टक्कर हुई थी। हादसे में टैंकर चालक नर सिंह निवासी फर्रूखाबाद, उत्तर प्रदेश की मौत हो गई थी। टैंकर चालक अलीगढ़ से पानीपत रिफाइनरी में तारकोल लेने जा रहे थे। परिचालक ने टैंकर को कपूर फैक्ट्री के पास सर्विस रोड पर खड़ा कर दिया था। वह पोस्टमार्टम के बाद चालक के शव को लेकर फर्रुखाबाद चला गया।
इसी दौरान चोर अमरजीत मान अपने साथी के साथ मिलकर टैंकर चोरी कर ले गया। उसने नामिक और मोहन लाल को 2.80 लाख रुपये में बेच दिया। तीन जुलाई को कंपनी के मैनेजर जगदीश गाड़ी लेने आया तो मौके पर गाड़ी नहीं मिली। सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उन्होंने 12 जुलाई को मिले विशेष इनपुट के आधार पर दबिश देकर कैथल के अंबाला रोड पर एक प्लाट से चोरीशुदा टैंकर के पार्ट्स एक्सल, इंजन, डीजल टैंक, साइलेंसर, पंप, हांडा, टैंक इत्यादि बरामद कर आरोपितों को पकड़ने की मुहिम शुरू की।
सोमवार शाम आरोपित नामिक व मोहनलाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपितों ने करनाल के बला गांव निवासी अमरजीत मान से 2.80 लाख में टैंकर खरीदने की बात कही। उन्होंने टैंकर को प्लाट में काटकर कुछ पार्ट्स भी बेच दिए थे। आधे पैसे अमरजीत ने नकद लिए और आधे बाद में लेने थे। पुलिस के अनुसार अमरजीत का पहले से आपराधिक रिकार्ड है। इसके खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी, छेड़छाड़ व मारपीट के दस मामले विभिन्न थाने में दर्ज हैं।
आज की ताजा खबर हरियाणा: -
नारनौंद में खेत में ट्रैक्टर लेकर जा रहे व्यक्ति के साथ मारपीट, 9 पर केस दर्ज,
समालखा पुलिस ने हथियारों का जखीरा जुटाने के आरोपित के दो साथी काबू,
Hisar News: हिसार जेल में बंदियों के गुट भिड़े, कई घायल,
Karnal Crime News: चोरी करते पकड़ने पर चोर ने पेचकस से किया मां-बेटी पर हमला,
Hansi News: हांसी ऑटो मार्केट में पुलिस कर्मियों से मारपीट का मामले नारनौंद के युवक सहित तीन काबू ,
Haryana fraud News Today: कनाडा में रह रहा रिश्तेदार बनकर ठगे 5.55 लाख रुपये,
Rohtak News Today: अवैध हथियार सहित युवक काबू, एक पिस्तौल व दो कारतूस बरामद

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks