स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हरियाणा मांगें हिसाब यात्रा में जेब काटने के मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर लिया

 Hansi police Two arrested in case of pickpocketing during Haryana Maange Hisaab Yatra, taken on police remand - Hansi News     

हांसी पुलिस के एएसआई रविकांत की हिरासत में बैठे जेबकतरे बलजीत व प्रदीप।

हरियाणा न्यूज हांसी : हरियाणा कांग्रेस द्वारा 'हरियाणा मांगे हिसाब' पदयात्रा के दौरान हांसी में रोहतक के सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीपेंद्र हुड्डा द्वारा निकाली गई पदयात्रा में भीड़ में शामिल होकर लोगों की जेब काटने के मामले में हांसी सिटी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भीड़ में शामिल होकर लोगों की जेबों पर हाथ साफ करने वाले दो जेबकतरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड कर लिया है। 







शुक्रवार की शाम को हांसी शहर में हरियाणा कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही 'हरियाणा मांगे हिसाब' पदयात्रा में पांच लोगों की जेब काटने की वारदात हुई थी। इसकी शिकायत पुलिस में की तो पुलिस ने मामला दर्ज कर जेबकतरों की तलाश शुरू कर दी थी। मामले की जांच कर रहे एएसआई रविकांत ने अपनी टीम के साथ जहां-जहां से पदयात्रा निकली उस दौरान के रास्तों में दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर पता चला कि इनमें कुछ संदिग्ध युवक दिखाई दिए।





पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो संबंधित युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने हरियाणा मांगे हिसाब पद यात्रा के दौरान जेब तरासने की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड कर लिया है।





इस संबंध में जांच अधिकारी एएसआई रविकांत ने बताया कि पदयात्रा के दौरान जेब काटने की शिकायतें मिली थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर नारनौंद क्षेत्र के गांव सुलचानी निवासी बलजीत व गांव मसुदपुर निवासी प्रदीप को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपितों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। ताकि इस तरह की अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके और पदयात्रा के दौरान जेब कतरने से जो सामान इन्होंने गलत मकसद से लिया है उसे बरामद किया जा सके। पुलिस इनके अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ करने में लगी हुई है।


YouTube Amazing Video

हरियाणा मांगें हिसाब: दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा जजपा पर साधा निशाना | बेवड़े ने नेता के छुटाए पसीने, बेबड़े की बात सुनकर भीड़ ने कहा ठीक बोल रहा है, मंच पर खड़े स्थानीय नेताओं में बैचेनी 

ये खास खबर पढ़ें : -

हांसी जल्द बनेगा प्रदेश का 23 वां जिला, हांसी को जिला बनाने का रास्ता साफ, सीएम से मिलकर हांसी में शामिल होने का ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन,

गुरु पूर्णिमा पर डेरा सच्चा सौदा के गुरु MSG की संगत की अनौखी पहल

 हैंडबॉल के इंटरनेशनल चैम्पियन कप्तान का धान्सू में जोरदार स्वागत

Hisar News Today: मिर्जापुर गांव में व्यक्ति पर हमला, 2 भाइयों पर केस दर्ज

नारनौंद ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट बाईक का काटा 52500 रुपए का चालान, बुलेट बाइक एंपाउड,

रतिया में कब्जा छुड़वाने पर बवाल, टीम पर हुआ पथराव, गाड़ी के टूटे शीशे

हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा में शामिल 5 लोगों की कटी जेब,

Bhuna News : धौलू चोरी का पुलिस ने किया खुलासा : दो चोर काबू

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |