एसीबी की टीम ने जींद में अधिकारी सहित तीन लोगों को को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
ACB team arrested three people including officer in Jind while taking bribe of Rs 5 lakh - Jind News Hindi , Jind Haryana News
निजी व्यक्ति को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, आरोपी ड्राइवर भी मौके पर था मौजूद
![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो। |
हरियाणा न्यूज चंडीगढ़ : हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को जिला जींद में बागवानी अधिकारी विजय पन्नू, निजी व्यक्ति कुलवंत तथा ड्राइवर पवन को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपियो द्वारा शिकायतकर्ता से यह रिश्वत राज्य सरकार द्वारा पोली हाउस लगाने को लेकर दी जाने वाली सब्सिडी उपलब्ध करवाने के बदले में ली जा रही थी।
इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को इस बारे में शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना के तहत पोली हाउस इंस्टाल करवाया था। यह योजना बागवानी विभाग द्वारा संचालित की जाती है जिसके तहत पोली हाउस लगाने पर राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाती है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि जिला बागवानी अधिकारी विजय पन्नू द्वारा सब्सिडी उपलब्ध करवाने के बदले में उससे ₹500000 की रिश्वत की मांग की जा रही है। एसीबी की टीम ने तथ्यों की जांच पड़ताल करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई और आरोपी निजी व्यक्ति कुलवंत तथा ड्राइवर पवन को ₹500000 की राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
यह पूरी कार्रवाई निष्पक्ष तथा पारदर्शी तरीके से की गई। इस मामले में आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में करनाल के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस थाने में मामला दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks