नारनौंद में बिना डिग्री के क्लीनिक चलाते महिला काबू, झोला छाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप
Woman caught running clinic without degree in Narnaund, panic created among quack doctors
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामार कर इस सनसनीखेज गोलमाल का किया भंडाफोड़
![]() |
| नारनौंद में झोलाछाप महिला डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम। |
हरियाणा न्यूज/नारनौंद : नारनौंद क्षेत्र के गांव सुलचानी की एक धर्मशाला में बिना डिग्री के क्लीनिक चलाते हुए एक महिला को काबू किया है। इस गोलमाल का भंडाफोड़ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर किया है। यहां पर महिला डॉक्टर एक मरीज का उपचार भी कर रही थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम में महिला के उपकरणों को कब्जे में ले लिया और आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखित में शिकायत दी।
जानकारी अनुसार स्वास्थ्य विभाग की गठित टीम ने एक सूचना के आधार पर छापा कार्रवाई की है। इस दौरान ममता नामक महिला जो गांव की एक धर्मशाला में चिकित्सक की प्रैक्टिस कर रही थी। मौके से 30 प्रकार की दवाइयां व चिकित्सा से जुड़े औजार कब्जे में लेकर सील किए गए हैं। टीम ने कार्रवाई करते हुए उनकी रिपोर्ट तैयार कर जांच के लिए भेजी जाएंगी। हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव सुलचानी की धर्मशाला में चल रहे इस क्लिनिक पर स्वास्थ्य एवम ड्रग विभाग की टीम ने रेड की। बिना डिग्री के क्लीनिक चला रही खेड़ी रोज निवासी ममता नामक महिला से अनेक प्रकार की दवाइयां भी बरामद की हैं। विभाग को बार बार शिकायत मिल रही थी कि गांव सुलचानी में एक महिला धर्मशाला में ही बिना डिग्री के क्लीनिक चलाकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही है।
शिकायत के आधार पर उच्चाधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग की खांडा खेड़ी पीएचसी मेडिकल अधिकारी डा. अंकित सिहाग, ड्रग विभाग के ड्रग इंस्पैक्टर डॉ अजय कुमार, हांसी एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार व नारनौंद थाना के सब इंस्पेक्टर कपिल देव आदि के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और छापा कार्रवाई के लिए गांव सुलचानी में भेजी गई। गठित टीम ने सूचना के आधार पर छापा कार्रवाई को अंजाम दिया।
ममता नामक महिला जो गांव की एक धर्मशाला में चिकित्सक की प्रैक्टिस कर रही थी। मौके से 30 प्रकार की दवाइयां वी औजार कब्जे में लेकर सिल किए गए है और उनकी रिपोर्ट तैयार कर जांच के लिए भेजी जाएंगी। जब गठित टीम ने संबंधित महिला ममता से डिग्री सम्बंधित दस्तावेज मांगे तो वह कोई लाइसेंस व दस्तावेज पेश नहीं कर पाई। इस दौरान क्लीनिक में एक मरीज सुलचानी निवासी संदीप कुमार भी दाखिल था और आरोपी ममता उसका इलाज कर रही थी। वही इस दौरान मेडिकल प्रैक्टिस में इस्तेमाल होने वाले मेडिकल उपकरण और भारी मात्रा में दवाईयों का स्टॉक मिला।
इस क्लीनिक में एलोपैथिक दवाइयां भारी मात्रा में मिली। पूछने पर आरोपी ममता पंजीकृत चिकित्सक के रूप में प्रैक्टिस करने और इन दवाओं के भंडारण के संबंध में कोई वैध डिग्री या कोई अन्य दस्तावेज पेश नहीं कर सकी। वह इन एलोपैथिक दवाओं की बिक्री और खरीद का रिकॉर्ड पेश नहीं कर सकीं। जिसके चलते उक्त टीम ने उक्त दवाइयां व औजार अपने कब्जे में लेकर रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के मार्फत से पुलिस को भेज दी है।
जींद की जाट धर्मशाला से हरियाणा सरपंच एसोसिएशन का ऐलान, भाजपा सरकार को अल्टीमेटम, इसका साथ देने वाली पार्टी का विरोध करेंगे सरपंच,
जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार, नारनौंद क्षेत्र के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज,
हिसार में लांगरी को भी नहीं बक्सा चोरों ने, उड़ा ले गए जीवन भरकी कमाई,
हर किसी के काम की खबरें
हरियाणा में अब विवाह पंजीकरण करवाना हुआ आसान, जाने गांव व शहर के कौन-कौन से कर्मचारी व अधिकारी कर सकते हैं विवाह पंजीकरण ,
UIDAI free Aadhar Card update : फिर बढ़ाई फ्री में आधार अपडेट करने की डेडलाइन , जाने कब तक कर सकते हैं फ्री आधार कार्ड अपडेट ,
चुनाव होते ही सरकार ने बंद किया राशन: राशन बचाने के लिए आधार अपडेट सेंटर पर उमड़ी भीड़, बैठने तक की व्यवस्था नहीं ,
म्हारे मंडेरे पे बोले ऐ टटीरी,जै मेरे छोरी होजा ! Hey Tittiri said on my doorstep, come become my daughter,
झुलसा रहा जून, AC कुलर सब हुए फेल, राहत की उम्मीद अभी बाकी, एक सप्ताह बाद राहत की उम्मीद,


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks