स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ललित खेड़ा के सरकारी स्कूल में चोरी, मामला दर्ज ! Theft in Lalit Khera government school

 Theft in Lalit Khera government school

कन्या स्कूल से इनवर्टर बैटरी सहित अन्य सामान चोरी 


हरियाणा न्यूज/जींद : जींद  जिले के गांव ललित खेड़ा में अज्ञात चोर स्कूल में घुस गए और स्कूल से इन्वेटर बैटरी सहित अन्य सामान चोरी करके फरार हो गए। सदर थाना जींद पुलिस ने स्कूल के हैडमास्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 






पुलिस को दी शिकायत में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ललित खेड़ा के मुख्याध्यापक नरेश कुमार ने बताया कि स्कूल के ग्राउंड में सुबह शाम गांव के युवा अभ्यास करने के लिए जाते हैं। रविवार की सुबह जब गांव के युवा अभ्यास करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने देखा कि स्कूल में कंप्युटर लैब का ताला  टूटा हुआ है। उन्हें अनहोनी का शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत ही फोन पर उन्हें दी। 










सूचना मिलते ही वो और एक दो अन्य अध्यापकों सहित गांव के सरपंच मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। जब लैब के अंदर जाकर देखा तो वहां पर लगी दो नई बैटरी, इन्वेटर सहित करीब एक दर्जन पुरानी बैटरी सहित अन्य सामान गायब मिला। सदर थाना जींद पुलिस ने स्कूल के हैडमास्टर नरेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के  खिलाफ मामला दर्ज कर  जांच शुरू कर दी है।





ये भी पढ़ें: -  
BSNL कर्मचारी कलयुगी बेटे ने मां उतारा मौत के घाट, हत्या कर मां के शव को बैडरूम में रखा, दो दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा 
दिन दिहाडे सनकी प्रेमी ने प्रेमिका का किया कत्ल
हिसार पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, पुलिस पूछताछ में आरोपित ने किया चौंकाने वाले खुलासे,
कंगना रनौत के खिलाफ प्रदर्शन, बीकेई ने किया कुलविंदर कौर के समर्थन में कंगना रनौत के खिलाफ प्रदर्शन 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |