स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

तेजधार हथियार से कट अलग हुआ हाथ, निजी अस्पताल हिसार के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर सात घंटे में जोड़ा हाथ

 hand which was cut off by sharp weapon was reattached in 7 hours by doctor in Aadhar Hospital Hisar



हरियाणा न्यूज/हिसार, सुनील कोहाड़: हिसार के आधार अस्पताल के डाक्टरों की टीम ने एक युवक के झगड़े में तेजधार हथियार के वार से कटकर अलग हुए हाथ को जोड़ा है। प्लास्टिक सर्जन डा. क्षितिज ढुल, निदेशक व हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विभाग के अध्यक्ष डा. विक्रम जैन, चिकित्सा अधीक्षक एवं निश्चेतन विभाग के प्रमुख डा. नीरज नागर ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जानकारी दी।








 डा. क्षितिज ने बताया कि फतेहाबाद निवासी एक युवक का बायां हाथ आठ दिन पहले कलाई से कट अलग हो गया था, स्वजन उसे लेकर सामान्य अस्पताल ले गए थे। वहां से रेफर होकर आधार अस्पताल रात 11 बजे पहुंचे। प्लास्टिक सर्जन डा. क्षितिज ढुल, डा. प्रणीत भुसाल, डा. साहिल और टीम के साथ बिना किसी एडवांस के रोगी को आपरेशन थिएटर में लेकर सर्जरी आरंभ कर दी। सात घंटे तक चली सर्जरी में रोगी का हाथ कुशलतापूर्वक जोड़ा गया। रक्त संचार और पल्स सुचारु रूप से आने लगी। आज आठ दिन बाद रोगी पूर्ण रूप से स्वस्थ है। रिकवरी बहुत ही अच्छी है, अब उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।






अंग कटने पर क्या करें

सर्जन डा. क्षितिज ढुल ने बताया कि बताया कि दुर्घटना के बाद कटे हुए अंग को आइस पैक के ऊपर रखकर प्लास्टिक की थैली में सील करके सुरक्षित रख देना चाहिए। यदि कटा हुआ अंग गंदा है तो उसे टैप वाटर से धुलवाकर प्लास्टिक की थैली में अथवा पट्टी से बांधकर रखें। अंग पानी में डूबना नहीं चाहिए। 6 घंटे के अंदर उचित सुविधा संपन्न अस्पताल में पहुंचना चाहिए।




वीडियो देखें:-
हिसार एयरपोर्ट बना दुनिया का का आठवां अजूबा, मुख्यमंत्री सैनी ने गुरुवार को किया आठवीं बार उद्घाटन
ये भी पढ़ें नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-

हांसी के निजी अस्पताल में आपरेशन के दौरान किशोरी की गलत नस कटी

सुखदा हॉस्पिटल हिसार में युवती की मौत पर हंगामा, रात को किया रोड़ जाम, परिजनों ने शव लेने से किया इंकार,

नामचीन अस्पताल मलिक अस्पताल के डॉ जेपी मालिक नहीं रहे

गुरुग्राम में 15वीं मंजिल से गिरा छात्र, खेलते समय संतुलन बिगड़ने से छत से गिरा छात्र,
हिसार के सपरा अस्पताल में एडमिट मरीज को बंधक बनाकर पीटा, डॉक्टर नर्स और सुरक्षा कर्मियों सहित अन्य पांच के खिलाफ मामला दर्ज,
फतेहाबाद में डबल मर्डर, पत्नी और जीजा की काटकर कर दी हत्या, पिछले काफी समय चल रहा था दोनों के बीच अवैध संबंध,


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |