स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी के निजी अस्पताल में आपरेशन के दौरान किशोरी की गलत नस कटी

 During operation in Malik Hospital of Hansi, wrong vein of teenager was cut

प्रतिकात्मक फोटो।


हरियाणा न्यूज/हांसी : निजी अस्पताल में पथरी के आपरेशन के दौरान डाक्टर ने 15 वर्षीय किशोरी की गलत नस काट दी। अस्पताल से छुट्टी लेकर घर गई तो किशोरी के पेट में दर्द शुरू हो गया। किशोरी को दोबारा अस्पताल में दिखाया तो पता चला गलत नस काट दी। किशोरी की हालात अब भी सही नहीं है। अब किशोरी के पिता ने डाक्टर के खिलाफ उपायुक्त, हांसी एसपी, स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर को शिकायत दी है। उपायुक्त ने हिसार सीएमओ को मामले में जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए है।







किशोरी के पिता ने पुलिस शिकायत में बताया करीब सवा महीने पहले बेटी के पेट में दर्द होने पर हांसी के मलिक अस्पताल में दिखाया था। डाक्टर ने बेटी को पित की थैली में पत्थरी बताई थी। आठ मई को आपरेशन के तीन दिन बाद बेटी को छुट्टी दे दी। घर जाने के एक-दो दिन बाद बेटी के पेट में दर्द होने लगा। उन्होंने उसे दोबारा उसी अस्पताल में दिखाया तो डाक्टरों ने उसे दवा दे दी थी। डाक्टरों ने उसे कहा था कि 4-5 दिनों बाद दर्द ठीक हो जाएगा। 









25 मई को जब उन्होंने बेटी को डाक्टर को दिखाया तो बताया कि उसकी बेटी के पेट में पानी भरा हुआ है, जिसे नाली डालकर निकाला जाएगा और अल्ट्रासाउंड के लिए कहा। उन्होंने अल्ट्रासाउंड व एमआरआइ करवाई तो उन्हें बताया कि पेट में इन्फेक्शन है। उसी अस्पताल में बच्ची के आपरेशन के लिए हिसार से एक डाक्टर को बुलाया था। जिसने रिपोर्ट देखने के बाद आपरेशन से मना किया था। डाक्टर ने उन्हें बताया कि पिछले आपरेशन के दौरान पेट की एक नस थोड़ी कट गई है। उन्होंने डाक्टरों पर आरोप लगाया कि डाक्टरों द्वारा आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी उनसे दवा के 8100 रुपये भी लिए गए हैं।




वीडियो देखें:-
हिसार एयरपोर्ट बना दुनिया का का आठवां अजूबा, मुख्यमंत्री सैनी ने गुरुवार को किया आठवीं बार उद्घाटन
ये भी पढ़ें नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-

तेजधार हथियार से कट अलग हुए हाथ को निजी अस्पताल हिसार के डॉक्टर में ऑपरेशन कर सात घंटे में जोड़ा , 

सुखदा हॉस्पिटल हिसार में युवती की मौत पर हंगामा, रात को किया रोड़ जाम, परिजनों ने शव लेने से किया इंकार,

नामचीन अस्पताल मलिक अस्पताल के डॉ जेपी मालिक नहीं रहे

गुरुग्राम में 15वीं मंजिल से गिरा छात्र, खेलते समय संतुलन बिगड़ने से छत से गिरा छात्र,
हिसार के सपरा अस्पताल में एडमिट मरीज को बंधक बनाकर पीटा, डॉक्टर नर्स और सुरक्षा कर्मियों सहित अन्य पांच के खिलाफ मामला दर्ज,
फतेहाबाद में डबल मर्डर, पत्नी और जीजा की काटकर कर दी हत्या, पिछले काफी समय चल रहा था दोनों के बीच अवैध संबंध,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |