स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद से की ई-रिक्शा बुक, नारनौंद में लूटपाट

 E-rickshaw booked from Jind, looted in Narnaund

 कोथ कलां गांव से गेहूं के कट्टे लाने के बहाने की ई-रिक्शा बुक 

 


हरियाणा न्यूज/नारनौंद : नारनौंद क्षेत्र के गांव कोथ कलां में रात करीब 10 बजे एक ई रिक्शा चालक के साथ लूट का मामला सामने आया है। लूट का आरोपित ई-रिक्शा चालक को गांव कोथ कलां से गेहूं के कट्टे जींद लेकर जाने की बात कह कर बुकिंग पर लेकर आया था। ई रिक्शा चालक ने रात को किसी राहगीर का फोन लेकर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। शनिवार सुबह नारनौंद थाना में आकर शिकायत दी। जिस पर नारनौंद थाना पुलिस ने एक नामजद युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








गांव अशरफगढ़ (धौडी) निवासी सतपाल ने बताया कि उसके पास खुद की ई-रिक्शा है। वह जींद शहर में ही किराए पर चलाता है। 28 जून की रात करीब आठ बजे मै पटियाला चौक जीन्द पर सवारियो का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान एक करीब 35 वर्षीय युवक मेरे पास आया और मुझसे कहा कि उसको कोथ कलां गांव से गेहूं के कट्टे लेकर आने है। मैने उसको मना कर दिया कि मैं अपने घर जा रहा हूं। घर पर मेरे बच्चे अकेले है। परन्तु वह युवक मेरे से बार-बार प्रार्थना करने लगा तो मैंने उससे 300 रुपये किराए की बुकिंग करके उस युवक को अपनी ई-रिक्शा में बैठाकर पटियाला चौक जीन्द से गांव कोथ कलां के लिए चल पड़े। गांव कोथ कलां पहुंचने के बाद आरोपी युवक कहने लगा की मेरा घर गांव कोथ कलां से बडौदा रोड पर है। जब वो रात करीब 10 बजे आरोपी को लेकर बडौदा रोड पर नजदीक जुना वाला जोहड पर पहुंचा तो आरोपित युवक ने मेरी ई-रिक्शा रुकवाकर गला पकड़ लिया और मुझे से कहा कि तेरे पास जो कुछ भी है वह निकाल कर मुझे दे दे, नही तो मै तेरे को चाकु से जान से मार दूंगा। 







इसके बाद उसने उसका मोबाइल फोन, पर्स जिसमें दो हजार रुपए, ड्राइविंग लाइसेंस, ई- रिक्शा का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट उसे जबरदस्ती छीन लिए और किसी को भी बताने पर उसको जान से मारने की धमकी देकर खेतो की भाग गया। फिर मैने किसी राहगीर से फोन लेकर डायल 112 पर सूचना दी। इसके बारे में मैंने अपने स्तर पर आरोपित का सुराग लगाने का प्रयास किया तो उसकी पहचान कोथ कलां निवासी सोमबीर के रूप में हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |