स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कांग्रेस नेता डॉक्टर चौधरी बोल : धर्म जात के नाम पर बांटने वाली सरकार का आया जाने का वक्त

 Congress leader Dr. Chaudhary said: time has come for the government that divides in the name of religion and caste to go

 120 दिन कड़ी मेहनत करके बनाएंगे कांग्रेस पार्टी की मजबूत सरकार : डॉ अजय चौधरी

गांव मिर्चपुर जनसंपर्क अभियान के तहत मंच पर बैठे कांग्रेस नेता डॉक्टर अजय चौधरी।


हरियाणा न्यूज/नारनौंद , सुनील कोहाड़ : किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी व गरीबों का उत्पीड़न करने वाली सरकार के अब थोड़े ही दिन बचे हैं। प्रदेश की जनता इस सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। कांग्रेस पार्टी 36 बिरादरी की पार्टी है और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। भाजपा ने जातपात के नाम पर लोगों को बांटने का काम किया है। उक्त शब्द अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं हरियाणा कांग्रेस पार्टी के पूर्व महासचिव डॉक्टर अजय चौधरी ने गांव मिर्चपुर में जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहे। 









गांव मिर्चपुर में ग्रामीण कांग्रेस नेता डॉक्टर अजय चौधरी को समर्थन देने का ऐलान करते हुए।




          उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता अगले 120 दिनों तक कड़ी मेहनत कर भाजपा सरकार को प्रदेश से चलता कर कांग्रेस कांग्रेस पार्टी की मजबूत सरकार बनाएंगे। जिस प्रकार से प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को वोट देकर मजबूत करने का काम किया है उससे प्रदेश की स्थिति स्पष्ट हो चुकी है कि आने वाला समय कांग्रेस का है। लोगों ने प्रदेश की जनता को धर्म व जाति के नाम पर बांटने वाली भाजपा को आइना दिखा दिया है। विधानसभा चुनाव के लिए भी नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के लोगों का कांग्रेस पार्टी को भरपूर समर्थन व आशीर्वाद मिल रहा है। वहीं गांव मिर्चपुर में हुए कार्यक्रमों में डॉ अजय चौधरी का ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।














कांग्रेस नेता डॉ अजय चौधरी का स्वागत करते ग्रामीण।




उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में गलत नीतियों की वजह से किसान मजदूर और छोटे व्यापारियों की आर्थिक दशा काफी कमजोर हो चुकी है। क्योंकि भाजपा की नीतियां पूंजीपति लोगों को फायदा पहुंचाने वाली है और गरीब लोगों को और गरीब बना कर पूंजी पतियों को फायदा पहुंचा रही है। 2022 तक किसानों की आय दौगुनी करने की सरकार ने गारंटी हुई थी। लेकिन मोदी सरकार में किसानों की आए तो दोगुनी नहीं हुई परंतु उनकी फसल पर लागत जरूर दोगुनी हो गई है। वहीं मजदूर की आर्थिक स्थिति पर बोलते हुए कहा कि मजदूरों की दिहाड़ी में बढ़ोतरी कम बल्कि महंगाई के कारण उनके घरेलू खर्च ज्यादा बढ़ गए हैं। आज गरीब लोगों को दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करने के लिए दिन-रात पसीना बहाना पड़ रहा है उसके बावजूद भी वह अपने परिवार के लिए पेट भर खाने का इंतजाम नहीं कर पाते। 







कांग्रेस नेता डॉ अजय चौधरी ने कहा कि भाजपा की महंगाई की सरकार में मजदूर और किसान अपने परिवार का पेट भर या अपने बच्चों को पढ़ा लिखाए। के सामने यह सबसे बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। भाजपा की गरीब किसान की योजनाएं सीमित रह गई है। भाजपा के 10 साल के शासन में किसी भी गरीब जरूरतमंद को अपने परिवार के लिए छत उपलब्ध नहीं हुई है। बल्कि भाजपा के एक के बाद एक घोटाले सामने आ रहे हैं। दुआ रहित रसोई का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार के शासन में ही रसोई गैस के दाम इतने बढ़ गए हैं कि गरीब तो गरीब मध्य मूर्ख परिवार भी सिलेंडर के दाम का प्रबंध करने में असमर्थ दिखाई दे रहा है। 

ये भी पढ़ें:-

करनाल में फंदे पर लटका मिला अर्धनग्न शव, मृतक की नहीं हुई पहचान, हत्या या आत्महत्या के जाल में उलझी पुलिस

Jind News : जुलाना सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत, खेत में जाते समय कार ने मारी टक्कर

Rewari News Today:  आम जनमानस की शिकायतों का समय पर हो समाधान - शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने रेवाड़ी पुलिस को लगाई फटकार ,

गरीब परिवारों को मुख्यधारा में लाने के लिए भाजपा सरकार उठा रही सराहनीय कदम : कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता, जाने किस खंड के कितने लोगों को मिली सहायता राशि 

Fatehabad News : जाखल में नहाते समय भाखड़ा नहर में बहा युवक, दोस्तों के साथ भाखड़ा नहर में नहाने गया था युवक

उपायुक्त ने हांसी , नारनौंद उपमंडल का दौरा कर बरसाती पानी निकासी प्रबंधों का लिया जायजा, अधिकारियों को 30 जून तक प्रबंध पूर्ण करने के दिए थे निर्देश

Top News Today: दिल्ली पुलिस का जवान राजस्थान में गिरफ्तार, चरखी दादरी में बहन की ससुराल में फायरिंग कर हत्या,
प्रिंसिपल ने छात्रा से की बेरहमी से मारपीट, कपड़ों में निकला बाथरूम , 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |