स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Adampur News : साथियों सहित घर में घुसकर ताऊ पर हमला, बहन को भी मारी चोटें

 Adampur News : Entered the house along with his friends and attacked the uncle, injured his sister too

प्रतिकात्मक फोटो।


हरियाणा न्यूज/मंडी आदमपुर : गांव कोहली में एक युवक अपने साथियों सहित घर में घुसकर अपने ताऊ पर हमला कर दिया। इस दौरान उसके ताऊ की बेटी बीच बचाव करने आई तो उसे भी तेजधार हथियार से चोट मारी। मारपीट की पूरी वारदात मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर 3 लोगों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।








पुलिस को दिए बयान में गांव कोहली निवासी निहाल सिंह ने बताया कि वह खेती करता है। सोमवार को वह अपने घर पर सोया हुआ था कि रात्री करीब साढ़े 10 बजे उसके गेट पर किसी ने लाठी मारी तो उसकी नींद खुल गई। उसी दौरान उसके दुसरे गेट से गांव निवासी राजेंद्र, पंजाब के खेरा खुर्द निवासी दीवानचंद व कुलदीप एवं 5 अन्य व्यक्ति उसके घर में घुसे और आते ही उसे डंडो पीटना आरंभ कर दिया। 




उसी दौरान उसकी बेटी पार्वती उठ गई और उसने बीच बचाव किया तो उसको भी तेजधार हथियार से चोट मारी। उनका शोर सुनकर घरवाले उठ गए तो वे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मारपीट की सारी घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 





घायल अवस्था में निहाल सिंह व पार्वती को आदमपुर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया। पुलिस ने राजेंद्र, दिवान व कुलदीप को नामजद करते हुए अन्यों के खिलाफ धारा 147, 149, 323, 324, 452 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है। घायल निहाल सिंह के पुत्र विनोद ने बताया कि राजेंद्र उसके चाचा का बेटा है जबकि कुलदीप राजेंद्र का मामा एवं दीवान उसके दुसरे मामा का बेटा है। विनोद ने बताया कि राजेंद्र पर पहले भी मारपीट व 307 के मामले दर्ज है और उसने पहले अपने पिता के साथ भी मारपीट की थी।


ये भी पढ़ें :- 

नारनौंद में नहर की पटरी पर पड़ा मिला युवक का शव , 

विदेश जाने वाले सावधान: हो सकतें हैं ठगी का शिकार, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के बाद इटली भेजने के नाम पर ठगी ,

बास अनाज मंडी से गेहूं के कट्टे चोरी करने के मामले में 3 गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में खुलेंगे राज

सस्ता डीजल खरीदना कहीं आप पर भी ना पड़ जाए भारी, हो सकती है ये चीज, पढ़ें पूरी खबर ,

हांसी सड़क हादसे में मामा भांजा के टूटे हाथ पांव 

जींद में टास्क कम्पलीट कर मोटा मुनाफे का झांसा देकर क्लीनिक संचालक से लाखों की ठगी

जीजा साली के रिश्ते में दरार: साढू से 25 लाख 50 हजार रुपए हड़पे, पैसे मांगने पर झूठे केस में फंसाने की दी धमकी,

अनाज मंडी में ट्रक चालक ने बुजुर्ग को कुचला, मौत

तालाब बना सोनीपत बस स्टैंड, बस स्टैंड में जलभराव से यात्री परेशान, अधिकारी ढूंढ रहे बहाने

हांसी के गांव में तेजधार हथियार से युवक पर हमला, चार के खिलाफ मामला दर्ज,


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |