स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

फोन कर एसी किया ऑर्डर, होम डिलीवरी करने पहुंचा तो रह गया भौंचक्का, पैसे और एसी के साथ ग्राहक गायब

Hisar News Today: Ordered AC by phone, customer missing with money and AC

हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़। 

हिसार की ताजा खबर:  हिसार के परिजात चौक पर एक एसी की दुकान पर काम करने वाले करिंदे के पास फोन कर एसी मंगवाया  और जब ऑटो चालक एसी लेकर बताए गए पते पर पहुंचा तो ना एसी मंगवाने वाला ग्राहक मिला ओर ना ही  पमेंट। जब दौबारा  एसी  चैक किया तो एसी भी गायब मिला। पुलिस ने  दुकानदार के करिंदे की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 






पुलिस को दी शिकायत में नवदीप कॉलोनी के  रहने वाले जितेन्द्र ने बताया कि वो परिजात  चौक स्थित एक इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान पर नौकरी करता है। जितेन्द्र ने बताया कि 13 मई की दोपहर को उसके मोबाइल फोन पर फोन आया और फोन करने वाली महिला बोली कि मैं डॉ. मिनाक्षी बोल रही हूँ। मेरे घर सेक्टर 14 में एक एसी  भेज दो और अपनी पमेंट घर से ले जाओ। जितेन्द्र के मुताबिक उसने एक ऑटो किराए पर लिया और एसी रखकर ऑटो चालक को डॉ. मिनाक्षी का फोन नंबर दे दिया। जब वो बताए गए पते पर पहुंचा तो वहां पर मौजूद लोगों ने कहा कि उन्होंने कोई एसी ऑर्डर नहीं किया है। 







उसके  बाद उस  नंबर पर बात की गई तो कहा कि एसी को यहीं पर छोडक़र सिविल अस्पताल के सामने आ जाओ मैं आपकी पेमेंट यहीं पर क र देती हूं। जब ऑटो चालक  सिविल अस्पताल के पास पहुंचा  तो काफी  इंतजार करने के बाद वो महिला नहीं आई ओर उसके बाद उसका  मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। जब वापिस सेक्टर-14 में जाकर देखा तो एससी भी गायब मिला। पुलिस ने जितन्द्र की शिकायत पर संबंधित  धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  



 ये खबरें भी पढ़ें:-

Hisar News Today:  कॉलेज पढ़ऩे गई छात्रा सहित अलग अलग जगहों से तीन लापता

नारनौंद क्षेत्र में पुलिस की डायल 112 टीम पर हमला ,

जेपी के जोश को ठंडा करने हिसार के दंगल में उतरे सीएम सैनी,

जेपी के विरोध की वीडियो देखें,

हिसार की धरती से हुड्डा का बड़ा ऐलान: कांग्रेस की सरकार बने पर पहली कलम से बुढ़ापा पेंशन छह हजार रुपये करेंगे

हरियाणा के स्कूलों के लिए नया फरमान : अब स्कूलों में करना होगा ये काम, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई

हिसार में होटल की लिफ्ट गिरी, बच्चों सहित एक ही परिवार के 15 लोगों की अटकीं सांसें, जन्मदिन सेलिब्रेट करने होटल आया था परिवार ,

नारनौंद पुलिस थाने से चंद किलोमीटर दूर चोरों की दहशत, हजारों रूपए के पशु चोरी,

लव मैरिज करने वाली तीन बेटियों की मां ने फंदा लगा दी जान,




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |