Hisar News Today: कॉलेज पढ़ऩे गई छात्रा सहित अलग अलग जगहों से तीन लापता
हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।
हिसार की ताजा खबर : हिसार के एक निजी कॉलेज में पढऩे वाली एक छात्रा अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने छात्रा के मामा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी भांजी उसके पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार की सुबह वो अपनी भांजी को आर्य नगर स्थित कॉलेज में करीब सवा नौ बजे पढऩे के लिए छोडक़र आया था। हर रोज की तरह जब वो दोपहर 2 बजे उसे वापस लाने के लिए गया तो वो नहीं मिली। उसने अपने स्तर पर काफी तलाश की। परंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
उधर बरवाला थाना क्षेत्र के गांव से भी एक युवती अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी ह।ै पुलिस को दी शिकायत में एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी दोपहर करीब एक बजे बिना बताए घर से कहीं पर चली गई। उसने अपने स्तर पर काफी तलाश की। परंतु उसका कोई पता नहीं चला।
उधर आजाद नगर पुलिस थाने में दी शिकायत में गीता कॉलोनी निवासी सतीश ने बताया कि उसका पिता रिसाल सिंह 13 मई की सुबह 8 बजे बिना बताए कहीं पर चले गए और अब तक लौट कर नहीं आए। पुलिस ने सतीश की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी है।
ये खबरें भी पढ़ें:-
नारनौंद क्षेत्र में पुलिस की डायल 112 टीम पर हमला ,
जेपी के जोश को ठंडा करने हिसार के दंगल में उतरे सीएम सैनी,
जेपी के विरोध की वीडियो देखें,
हरियाणा के स्कूलों के लिए नया फरमान : अब स्कूलों में करना होगा ये काम, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई,
नारनौंद पुलिस थाने से चंद किलोमीटर दूर चोरों की दहशत, हजारों रूपए के पशु चोरी,
लव मैरिज करने वाली तीन बेटियों की मां ने फंदा लगा दी जान,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks