स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hisar News Today : मिर्जापुर के मुर्गी फार्म व डबल फाटक के पास चोरी करते दो युवक रंगे हाथों काबू, मामला दर्ज

 Hisar News Today: Two youths caught red handed while stealing near Murgi Farm in Mirzapur village and Double fatak Hisar 



हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।
हिसार की ताजा खबर: हिसार के नजदीकी गांव मिर्जापुर नियाना रोड़ पर एक मुर्गी फार्म पर एक युवक चोरी करते हुए रंगें हाथों काबू किया गया है। पुलिस ने मुर्गी फार्म संचालक की शिकयत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






पुलिस को दी शिकायत में गांव ज्ञानपुरा निवासी राजेश ने बताया कि उसने मिर्जापुर नियाना रोड़ पर एक मुर्गी फार्म किराए पर लिया हुआ है। शुक्रवार की रात को वो मुर्गी फार्म पर बने कमरे के बाहर सो गया और अंदर पनिहारी गांव का जगत सोया हुआ था। शनिवार की सुबह करीब 6 बजे अंदर से आवाज आई तो उसने उठकर देखा तो कमरे में एक अनजान युवक घुसा हुआ था और चोरी की कोशिश कर रहा था। जब उन्होंने उसको काबू कर उसका नाम पता पूछा तो उसने अपनी पहचान गांव नियाना निवासी गौरव बताया। उन्होंने  तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। सदर थाना पुलिस ने राजेश की शिकायत के आधार पर गौरव के खिलाफ चोरी करने की कोशिश करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







मकान में घुसकर नगदी व  जेवरात चोरी, चोर रंगें हाथों काबू


हिसार: डबल फाटक के पास एक मकान में बीती रात एक चोर मकान में घुस गया और चोरी करने लगा कि मकान मालिक की नींद खुल गई। उसने तुरंत ही इसकी सूचना  पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोर को काबू कर लिया।









पुलिस को दी शिकायत में भटनागर निवासी सान्निधय ने बताया कि शुक्रवार की रात को वो अपने परिजनों के साथ खाना खाकर सो गया था कि रात करीब 12 बजे उसे आवाज सुनाई दी। जब उसने आंगन में आकर देखा तो एक युवक बाथरूम से निकलकर कमरे में छिप गया। उसने मैंने गेट की कुंडी लगाकर इसकी सूचना डॉयल 112 पुलिस टीम को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और कमरा खोलकर देखा तो युवक अंदर मिला। 








पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम भारत नगर निवासी जीवन बताया। पुलिस  उसको अपने साथ ले गई। जब उसने अपने कमरे में रखी अलमारी का सामान चैक किया तो वहां से 12 हजार रूपए की नगदी व जेवरात गायब मिले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जीवन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये खबरें भी पढ़ें:-

हांसी जींद रूट पर रोड़वेट बस चालक के साथ मारपीट, बस में भी की तोडफ़ोड़, मामला दर्ज ,

Accident in Jind : 152 डी पर ट्रक  के पीछे टकराया ट्रक, एक की मौत, एक घायल

हरियाणा में श्रृद्धालुओं की बस में लगी आग, आठ लोगों की जिंदा जलने से मौत, करीब दो दर्जन यात्री गंभीर,

महिला संरक्षण अधिकारी के कार्यालय के बाहर झगड़े में पांच घायल, ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Haryana headlines Today ,

अमित शाह और योगी आदित्यनाथ 20 को हरियाणा में, शाह और योगी के आने से हरियाणा लोकसभा चुनाव का बदलेगा माहौल या कांग्रेस कर जाएगी कमाल?

Sirsa Lok Sabha Election Update ,
हिसार जिले से एक महीने पहले आई दुल्हन पति को सोता छोड़ फरार, मामला दर्ज,
बरवाला क्षेत्र से विवाहिता पड़ोस के किशोर को लेकर फरार,





कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |