स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi News Today: खेत में लगे एंगल हटाने को लेकर दो भाईयों ने तीसरे पर किया हमला, महिला सहित पांच घायल

 Hansi News Today: Two brothers attacked the third one over removing the angle installed in the field



हरियाणा न्यूज/हांसी:  ढाणी पीरांवाली में मंगलवार रात को खेत में निशानदेही के लिए लगाई गई एंगल को हटाने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के चलते हुई मारपीट में एक महिला सहित परिवार के 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां चिकित्सकों ने पवन की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने रविंद्र की शिकायत के आधार पर धर्मपाल व प्रेम सहित 15-20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 








रामनिवास ने बताया की वह मंगलवार रात को करीब 11 बजे अपने खेत में पानी लगा रहा था कि इसी दौरान उसके भाई धर्मपाल व प्रेम अपने परिवार के सदस्यों सहित उनके खेत में आए और उनके खेत में निशानदेही व पशुओं से अपनी फसल को बचाने के लिए लगाई गई एंगल को जबरदस्ती उखाड़ने लगे और जब उसके पिता ने उन्हें एंगल हटाने से रोका तो धर्मपाल व प्रेम ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि उसके द्वारा शोर मचाए जाने उसके पुत्र रविंद्र, पंकज, पवन और पत्नी लक्ष्मी भी मौके पर आ गए।








खेत में पहुंचते ही धर्मपाल व प्रेम के परिवार के सभी सदस्यों सहित 7-8 अज्ञात व्यक्ति उनके खेत में आ गए व उनके परिवार पर लाठी, डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर परिवार के सभी सदस्यों को घायल कर दिया। इससे उसके सिर, हाथ और पैरों पर चोट लगी हैं। उसके बड़े बेटे रविंद्र व पंकज के सिर, हाथ व पैरों पर चोटें आई।


ये खबरें भी पढ़ें :-

Top 50 Hindi News Today: weather update in India ; हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों को जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, राजनितिक गलियारों में चर्चा ,

Retired ADGP Shrikant Jadhav approaches High Court against Haryana government,

Haryana News Today : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने खट्टर पर साधा निशाना, मनोहर लाल खुद की सरकार की जरुरी उपलब्धियां गिनाना भूले,

Sirsa News Today: पराली से लदी ट्राली में बिजली की तारों से लगी आग

Haryana News Today : पति पत्नी के झगड़ा, पति ने लगाया फंदा

हिसार में हादसा : बाइक पर जा रहे युवक पर चौथी मंजिल से गिरा टिन और लोहे की एंगल, मौके पर ही मौत,

 हरियाणा के कॉलेजों में दाखिले के लिए 3 जून से आवेदन शुरू,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |