स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में पहले पति ने विवाहिता की चाकू मारकर की हत्या, करीब 15दिन पहले गांव के ही युवक से किया था अंतरजातीय विवाह

 first husband stabbed the married woman to death in Hisar 

सरिता ने मात्रश्याम के धर्मबीर को दे रखा था तलाक

प्रतिकात्मक फोटो।


हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।

हिसार की ताजा खबर: हिसार जिले के गांव मात्रश्याम में रविवार दोपहर को एक विवाहिता की चाकू से मारकर हत्या कर युवक फरार हो गया। हत्या का आरोप विवाहिता के पूर्व पति पर लगा है। बताया जाता है कि सरिता ने अपने पहले पति धर्मबीर से पंचायती तलाक ले लिया था और उसने 6 मई को ही मात्रश्याम गांव के ही अनूप से अंतर्जातीय विवाह किया था। सदर थाना 1 पुलिस मामले की जांच कर रही है।





मात्रश्याम गांव के अनूप पूनिया ने बताया कि सरिता पहले हमारे गांव के धर्मबीर के साथ शादीशुदा थी। उनकी करीब ढाई साल की एक 1 बेटी है। सरिता और धर्मबीर का काफी पहले । पंचायती तलाक हो गया था। मैंने और सरिता  ने 6 मई को प्रेम विवाह किया था। मैं उसे अपने घर ले आया। यह बात सरिता के पहले पति धर्मबीर को नागवार गुजरी। हमारे घर में रविवार दोपहर को पत्नी सरिता और मां सरस्वती थी। मेरी मां कमरे के अंदर थी और पत्नी आंगन में काम कर रही थी। चिल्लाने की आवाज सुनकर मेरी मां कमरे से निकली तो देखा कि धर्मबीर मेरी पत्नी सरिता की पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर रहा है। 








अनूप ने बताया कि मेरी मां दौड़ी तो उसे देखकर धर्मबीर चाकू समेत फरार हो गया। हमले से घायल मेरी पत्नी सरिता ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। उसके बाद एक पड़ोसी ने फोन कर मेरे को मामला बताया। फिर मैं घर पहुंचा। बाद में सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। बाद में पुलिस शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में ले गई। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।


ये खबरें भी पढ़ें:- 

हिसार आने की सोच रहे हो तो सावधान: कहीं अमित शाह की रैली के जाम में ना फंस जाएं, पढ़े पुलिस की एडवाइजरी ,

Hansi News Today: स्कूटी सवारों को कार ने मारी टक्कर, फिर लाठी-डंडों से हमला ,

अमित शाह की रैली से विपक्षी पार्टियों खलबली, लग सकता है बड़ा झटका, कई नेता थाम सकते हैं भाजपा का दामन

हिसार में जजपा को तगड़ा झटका, जजपा के युवा जिलाध्यक्ष सहित अन्य ने थामा कांग्रेस का दामन ,

युवक की जहर के सेवन से मौत, पत्नी, सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज,

हिसार में बड़ा हादसा: दिल्ली सिरसा नेशनल हाईवे पर दो कारों की टक्कर, पति-पत्नी की मौत, मृतकों की पहचान करने में जुटी पुलिस

पेटवाड़ गांव में PNB Bank ATM तोड़ने का प्रयास, बैंक में भी हो चुकी है डकैती, फिर भी सिक्योरिटी गार्ड नहीं,

Advisory to protect against heat wave: लू से बचाव के लिए एडवाइजरी; लू से बचाव के लिए रखें इन बातों का ख्याल, बच्चों व बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत,

Hansi News Today : दुकानदारों ने सडक़ों पर किया अतिक्रमण, राहगीर परेशान, प्रशासन बेखबर

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |