लोकसभा चुनाव हरियाणा में जिलेवार टोटल मतदान प्रतिशत ! District wise total voting percentage in Lok Sabha elections Haryana
District wise total voting percentage in Lok Sabha elections Haryana
चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान हुआ। पूरे हरियाणा में छुटमुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस लोकसभा चुनाव में हरियाणा के अनेक दिग्गज नेताओं की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। हिंदी गज नेताओं में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, फिल्म अभिनेता राज बब्बर, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीपेंद्र हुड्डा, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुज्जर, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश उर्फ जेपी, हरियाणा के पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह, आप नेता सुशील गुप्ता, नवीन जिंदल, इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मां एवं जजपा प्रत्याशी नैना चौटाला सहित चुनावी दंगल में उतरे सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जनता ने ईवीएम में बंद कर दिया।
लोकसभा चुनाव के मतदान होने के बाद हर किसी के जहां में एक ही सवाल उठ रहा है कि उसके लोकसभा क्षेत्र में कितने प्रतिशत मतदान हुआ। हम कोई हवा हवाई बातें नहीं करेंगे और हम जो सरकारी आंकड़े चुनाव आयोग के पोर्टल पर अपलोड किए गए हैं उसी के मुताबिक यह चुनाव आंकड़े हमारे पाठकों के सामने पेश करेंगे ताकि वह अपने क्षेत्र के मतदान प्रतिशत को इस मतदान प्रतिशत से मिलकर अपने जिज्ञासा को शांत कर सकते हैं। यह पोलिंग आंकड़े वो आंकड़े हैं जो पोलिंग पार्टियों ने देर रात अपनी एवं को तमाम कागजात जमा करवाने के बाद प्रशासन द्वारा लोकसभा क्षेत्र वाइज विधानसभा क्षेत्र वाइज प्रतिशत निकालकर चुनाव आयोग के पोर्टल पर अपलोड किया गया है।
*चंडीगढ़*
*चुनाव आयोग द्वारा रात 8:00 बजे तक जारी आंकड़े के अनुसार हरियाणा में लोकसभा चुनाव 64.10% मतदान हुआ है.*
मतदान के आंकड़े में देर रात तक अपडेट जारी रहेगा.
सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में 69.10% मतदान हुआ है.
अम्बाला लोकसभा क्षेत्र में 67.00% मतदान हुआ है.
भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में 65.30% मतदान हुआ है.
फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में 60.00% मतदान हुआ है.
गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में 60.70% मतदान हुआ है.
हिसार लोकसभा क्षेत्र में 64.70% मतदान हुआ है.
करनाल लोकसभा क्षेत्र में 63.20% मतदान हुआ है.
रोहतक लोकसभा क्षेत्र में 64.60% मतदान हुआ है.
कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में 66.30% मतदान हुआ है.
सिरसा लोकसभा क्षेत्र में 64.10% मतदान हुआ है.
ये खबरें भी पढ़ें:-
मासूम छात्रा की आंख को टीचर ने फोड़ा, गुस्से में आकर टीचर ने छात्रा को मारी नोटबुक, खून बहने लगा तो भेज दिया घर,Lok Sabha Elections Voting Hisar: मतदान को लेकर सुबह उत्साह, दोपहर तक शांत, शाम को फिर दिखा जोश,
95 वर्षीय तुलसीराम ने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर किया मतदान,
जींद-हांसी रोड पर ढ़ाणी ब्राह्मण के पास हादसा: कार पेड़ से टकराई, अग्रोहा मैडिकल रेफर ,
Hisar Crime News: पंचायत में हुई मारपीट से आहत व्यक्ति की जहर पीने से मौत, 3 पर मामला दर्ज,
नारनौंद में हादसा : कार ने महिला को मारी टक्कर, अस्पताल छोड़कर कार चालक फरार,
Haryana News Today: 30 लाख की साइबर ठगी के मामले में तीन राजस्थान से काबू,
सिरसा में पिता ने कस्सी काटकर की बेटे की हत्या, सुबह चारपाई पर मिला खून से लथपथ शव,
| सिरसा और ऐलनाबाद में BJP पर रुपए बांटने के आरोप, भाजपा उम्मीदवार की पत्नी व कांग्रेस नेताओं में हुई झड़प, |


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks