स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हरियाणा में श्रृद्धालुओं की बस में लगी आग, आठ लोगों की जिंदा जलने से मौत, करीब दो दर्जन यात्री गंभीर! bus full of devotees caught fire on KMP

 bus full of devotees caught fire on KMP

केएमपी पर श्रृद्धालुओं से भरी बस में लगी आग 

केएमपी पर बस में लगी आग की लफ्टे 


हरियाणा न्यूज टूडे : हरियाणा में केएमपी पर शुक्रवार की देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां पर सब दलों से भरी एक टूरिस्ट बस में अज्ञात परिस्थितियों में आग लग गई, जिसकी वजह से बस में सवार 8  लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई जबकि करीब दो दर्जन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गई। 



बाइक सवारों ने बस में आग लगने पर पीछा कर बस को रुकवाया 

मिली जानकारी के मुताबिक देर  रात करीब 1:30 बजे कुंडली-मानेसर-पलवल ( केएमपी) पर बाइक सवारों ने देखा कि एक बस के पिछले हिस्से में आग लगी हुई है और लफ्टें उठ रही है तो उन्होंने आवाज देकर बस को रोकना चाहा परंतु को उनकी आवाज सुनाई नहीं दी। बाइक शोरूम में बस का पीछा कर बस चालक को इसकी जानकारी दी तो बस चालक नहीं बस करो का लेकिन तब तक आज नहीं बस के काफी हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया था और बस आग का गोला बन चुकी थी। बस से आग की ऊंची ऊंची लफ्टें उठ रही थी। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ उसे समय सभी श्रद्धालु बस में गहरी नींद में सोए हुए थे। 





ग्रामीणों ने बस में लगी आग की सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी 

बस में लगी आपको देखकर राहगीर और आसपास के लोग वहां पर इकट्ठा हो गए और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। लोग तुरंत ही आग पर काबू पाने में जुट गए और बस में सवार लोगों को बाहर निकालने के लिए प्रयास करने लगे। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम वहां पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बस में सवार आठ लोग जिंदा जल चुके थे और करीब दो दर्जन यात्री झुलसने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि जब तक पुलिस की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तब तक वह काफी घायलों को बस से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा चुके थे। 




पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया घटनास्थल पर पहुंचे 

इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को तुरंत घायलों को उचित मदद मुहैया करवाने के आदेश दिए। उन्होंने हरियाणा न्यूज़ टुडे से बातचीत करते हुए बताया कि इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दो दर्जन के करीब लोग घायल हैं जिनका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। बस में आग किन कर्म से लगी है इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।





मथुरा वृंदावन और वाराणसी के धार्मिक स्थलों के दर्शन कर चंडीगढ़ लौट रहे थे श्रद्धालु

बस में सवार पूनम ने बताया कि वह चंडीगढ़ और पंजाब से अपने तमाम जानकारी और रिश्तेदारों को लेकर धार्मिक यात्रा पर निकले थे। जिनमें बच्चे भी शामिल थे। जब वह मथुरा वृंदावन और वाराणसी के धार्मिक स्थलों के दर्शन कर वापस लौट रहे थे तो आते समय वह बस के अगले हिस्से में थे। आप कैसे लगी है इस बात का उन्हें कुछ नहीं पता। में रहते बिकेश्वर और बस चालक बस को नहीं रोकते तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि उसे समय बस में सवार सभी 60 लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। लेकिन उन्हें बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि इस हादसे में उनके आठ लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई और करीब दो दर्जन लोग बुरी तरह से झुलस गए। जो लोग बचे हुए हैं वह बुरी तरह से घबराए हुए हैं और उन्हें कोई भी सूझबूझ नजर नहीं आ रही।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |