स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिले के गांव में जमीनी विवाद, 3 सगे भाइयों सहित चार लोग घायल

 Land dispute in village in Hisar district, four people including three brothers injured

प्रतिकात्मक फोटो 


हरियाणा न्यूज टूडे / सुनील कोहाड़।

हिसार की ताजा खबर: अग्रोहा थाना के अंतर्गत ढाणी खासा महाजनान गांव में जमीनी विवाद के चलते शनिवार को 15-16 लोगों ने जानलेवा हमला कर तीन भाइयों सहित एक ही परिवार के चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायलों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया है। जहां पर घायलों का उपचार चल रहा है।






पुलिस को दिए बयान में ढाणी खासा महाजनान निवासी हवा सिंह ने बताया कि उसके भाई राजेन्द्र ने धोखाधडी से उनके हिस्से की जमीन हड़प ली। जिसको लेकर उनका जमीनी विवाद चला आ रहा। शनिवार दोपहर को वह और उसका भाई प्रेम, महेंद्र सिंह, भतीजा राजेश कुमार खेत मे काम कर रहे थे तो राजेन्द्र, सुमित कुमार व दिग्विजय सिंह हथियारों से लैस होकर आए और खेत में घुसकर लगभग 15-16 लोगों ने जानलेवाहमला बोल दिया। जिससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास से लोग-बाग भाग कर आए और उन्हें मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग मे भर्ती कराया। 






मेडिकल के सीएमओ डॉक्टर कंवलपाल ने मामले की सूचना पुलिस को दी। चिकित्सकों की टीम घायल के उपचार लगी हुई है। मामल के जांच अधिकारी मन्दीप सिंह ने बताया कि घायल के बयान पर 15-16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल का मेडिकल में उपचार चल रहा है।


ये खबरें भी पढ़ें:- 
हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: - हैड आफिस इंचार्जसुनल कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर ,
weather tomorrow alert in Haryana 
घर बैठे फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड डाउनलोड कैसे करें , 

हरियाणा के युवक की कनाडा में गोली मारकर हत्या ! Haryana youth shot dead in Canada ,

Hisar News Today : हिसार के बड़े निजी अस्पताल के गेट पर बवाल; वेतन न मिलने पर किया हंगामा

सोनीपत के गन्नौर में पहलवान की हत्या,

रोहतक, महम और सांपला में स्कूलों की 40 स्कूल बस इंपाउंड, 42 के चालान, स्कूल संचालकों की अब बढे़गी मुश्किलें ,

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह व उनके बेटे बृजेंद्र सिंह के लिए उचाना बना रोड़ा ,
Jind News Today: जींद जिले के निजी स्कूल बसें मिली अनफिट, जांच टीम के पास नेताओं व अधिकारियों के बजने लगे फोन, जाने किन किन स्कूल बसों के कटे चालान
हिसार पुलिस ने स्कूल बसों की जांच, हिसार जिले के निजी स्कूल बसों की हालत की रिपोर्ट देख दंग रह जाएंगे अभिभावक, स्कूल संचालकों में मचा हड़कंप  ,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |