स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hisar News Today : हिसार में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां, हिसार सिरसा रोड़ पर रोकनी पड़ी वाहनों की आवाजाही

 Hisar News Today: Huge fire broke out in Hisar, several fire engines reached the spot, movement of vehicles had to be stopped on Hisar Sirsa Road.

ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से लगी प्लास्टिक के पाइपों में आग, 10 किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार दिखा

हिसार सिरसा रोड़ पर लगी आग।

हरियाणा न्यूज टूडे / सुनील कोहाड़

हिसार की ताजा खबर: हिसार सिरसा रोड़ पर पब्लिक हेल्थ द्वारा रखे गए प्लास्टिक के पाइपों में मंगलवार को अज्ञात परिस्थितियों में आग लग गई। आग का गुबार इतना था कि 8- 10 किलोमीटर दूर से भी आसमान में धुएं का गुबार देखा जा सकता था। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और 1 घंटे से भी ज्यादा की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पाइपों से निकलने वाला जहरीला धुआं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सुंदर नगर, विकास नगर और सेक्टर 14 के मकान में घुस गया जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 






हिसार में प्लास्टिक के पाइपों में लगी आग को बुझाते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ी।


मिली जानकारी के मुताबिक पब्लिक हेल्थ द्वारा वाटर सप्लाई की लाइन बिछाने के लिए हिसार सिरसा रोड पर प्लास्टिक के पाइपों का स्टॉक किया हुआ था और यह पाइप सड़क किनारे बिजली के एक ट्रांसफार्मर के पास रखे हुए थे। मंगलवार को चल रही है तेज हवाओं की वजह से ट्रांसफार्मर में एक धमाके के साथ चिंगारी निकली और इस चिंगारी की वजह से इन पाइपों में आग लग गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी तो पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। अब इतना विकराल रूप धारण कर चुकी थी पुलिस को रास्ते को बंद करने के लिए वाहनों की आवा जाही रोकनी पड़ी।






हिसार में प्लास्टिक के पाइपों में लगी आग को देखने पहुंचे दूर से लोग।

 जिसकी वजह से मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्लास्टिक के पाइपों में आग लगने की वजह से आसमान में काले धुएं का गुबार घटनास्थल से 8-10 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। पाइपों से निकलने वाला जहरीला धुआं आसपास की बस्तियों के घरों में घुस गया जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में भी काफी परेशानियां हुई साथ ही कुछ लोगों की आंखों में जलन भी महसूस हुई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 





कई किलोमीटर दूर से आग लगने से उठ रहे धुएं के गुबार को देखकर लोग मौके पर पहुंचे और बताया कि काफी देर से आसमान में काले धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था जिससे लग रहा था कि शहर की किसी बस्ती में भीषण आग लगी हुई है और इसमें कुछ लोग फंसे भी हो सकते हैं। इसलिए वह मदद करने के लिए वहां पर पहुंचे तो देखा कि आग सड़क किनारे पड़े प्लास्टिक के पाइप में लगी हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |