स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hisar News Today : 3 पिस्तौल, 9 जिंदा कारतूस और तीन गिरफ्तार, एक पुलिस रिमांड पर, दो पहुंचे जेल

 Hisar News Today: 3 pistols, 9 live cartridges and three arrested, one on police remand, two sent to jail



हरियाणा न्यूज टूडे/ सुनील कोहाड़।

 हिसार की ताजा खबर : पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, आईपीएस के निर्देशानुसार अवैध हथियार रखने वालो पर कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस ने दो अलग अलग जगह से दो व्यक्तियों को काबू कर 3 अवैध पिस्तौल और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए है। 





 

     एएसआई सुभाष ने बताया कि सीआईए पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि गांव भर्री बस स्टैंड पर एक युवक अवैध हथियार सहित खड़ा है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम बिना किसी देरी के बताए गए स्थान पर पहुंची तो एक युवक आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देख पीछे मुड़कर तेजी से वापस जाने लगा। पुलिस टीम ने जिसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गांव डाडम निवासी सतीश उर्फ पोपट बताया।





 नियमनुसार तलाशी लेने पर सतीश उर्फ पोपट के कब्जे से 2 लोडेड अवैध पिस्तौल .32 बोर बरामद हुए। जिन्हे खाली करने पर एक से 4 जिंदा कारतूस और दूसरे से 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सतीश उर्फ पोपट के खिलाफ थाना आजाद नगर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कर उसे गिरफ्तार किया गया है। 





    इस मामले में आगामी जांच कर रहे मुख्य सिपाही प्रवीन ने बताया कि आरोपी ने उपरोक्त दोनों अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस अपने किसी दोस्त से लिए है आरोपी को मामले में आगामी कार्रवाई हेतु अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

   





इसी के साथ ही स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बस स्टैंड मंगाली से शक के आधार पर एक युवक को काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गांव मंगाली झारा निवासी सुनील उर्फ सिकंदर बताया। नियमनुसार तलाशी लेने पर सुनील उर्फ सिकंदर के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल .315 बोर बरामद हुआ।






   बरामद अवैध पिस्तौल के बारे पूछताछ करने पर आरोपी सुनील उर्फ सिकंदर ने बताया कि उसने यह अवैध पिस्तौल मंगाली मोहब्बतपुर निवासी अमित से लिया था। अमित आरोपी का दोस्त है। आरोपी सुनील उर्फ सिकंदर की निसानदेयी पर अमित को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सुनील उर्फ सिकंदर और अमित को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।


हिसार पुलिस की यूपी में बड़ी कार्रवाई: तीन गिरफ्तार ,
हिसार में ठगी : बिजली बिल पेंडिंग के नाम पर 4 लाख 99 हजार 580 रुपए ठगी,
खौफ: अज्ञात युवकों ने छात्र से की लूटपाट, पिस्तोल व तेजधार दिखाकर छीना कैश व मोबाइल
Jind News Today, Rohtak News TodayNarnaund News Hansi News Today,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |