स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप! Haryana State Senior Athletics Championship 2024 Results

Haryana State Senior Athletics Championship 2024 Results 

-10000 मीटर वॉक रेस में हिसार की नितिन व 10000 मीटर दौड़ में विकास ने जीता स्वर्ण
पदक विजेता धावक राजकुमार मिटान के साथ।

हरियाणा न्यूज टूडे / सुनील कोहाड़। हरियाणा राज्य सीनियर एथलैटिक्स चैम्पियनशिप के अंतिम दिन  रविवार को भी विभिन्न स्पर्धाओं में रोचक मुकाबले हुए। इन मुकाबले में हरियाणा के अनेक जिलों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के जोर दिखाते हुए अनेकों मेडल  जीते हैं। दो दिवसीय यह प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में संपन्न हुई। जिसमें प्रदेशभर से करीब 700 लड़के व लड़कियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के फाइनल रिजल्ट नीचे दिए गए हैं। 






एथलैटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक व मीडिया को-आर्डिनेटर राजू कनोह ने बताया कि चैम्पियनशिप दूसरे दिन भिवानी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 10000 मीटर वॉक रेस लड़कियों में प्रथम नितिन (हिसार), द्वितीय शर्मिष्ठा तृतीय खुशदीप कोर (फतेहाबाद) रही। 10000 मीटर दौड़ लड़कों में हिसार का विकास प्रथम रहा और स्वर्ण पदक जीता। 400 मीटर लड़कियों  की रेस में  रितिका (हिसार) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोनू (हिसार) ने लड़कों की 110 मीटर हर्डल में कांस्य पदक जीता। उन्होंने बताया कि 100 मीटर हर्डल (लड़कियों ) में प्रथम भतेरी (हिसार), तृतीय कोमल (हिसार) रही। लड़कों की ट्रिपल जम्प में विजय (हिसार) ने कांस्य पदक अपने नाम किया।






हिसार की रितिका जिसने 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता।







अंतिम दिन के परिणाम इस प्रकार रहे- Haryana State Senior Athletics Championship, 2024 Results :- 

10000 मीटर वॉक रेस लड़कों में प्रथम संदीप (भिवानी), द्वितीय विकास (भिवानी), तृतीय विक्रम (हिसार)। 10000 मीटर वॉक रेस लड़कियों में प्रथम नितिन (हिसार), द्वितीय शर्मिष्ठा तृतीय खुशदीप कोर (फतेहाबाद) रहे। 10000 मीटर दौड़ लड़कों में प्रथम विकास (हिसार), द्वितीय रोहित (सोनीपत), तृतीय सुनील (पंचकूला) रहे। 10000 मीटर दौड़ लड़कियों में प्रथम ललिता (सिरसा), द्वितीय मंजू (भिवानी) तृतीय अराधना पांडे (अंबाला) रहीं। 100 मीटर लड़कियों में प्रथम शुभम (जींद), द्वितीय काजल (पानीपत), तृतीय नेहा जींद रहे। 100 मीटर लड़कों में प्रथम जगदीप द्वितीय आदित्य राज (सोनीपत) तृतीय  तनिश श्योराण (कुरुक्षेत्र) रहे। 400 मीटर लड़कों में प्रथम विक्रांत पांचाल (फरीदाबाद), द्वितीय अभिषेक (फतेहाबाद), तृतीय गुलशन (कुरुक्षेत्र) रहे। 400 मीटर लड़कियों में प्रथम रितिका (हिसार), द्वितीय प्राची शर्मा (फरीदाबाद), तृतीय दिव्या कुमारी (पानीपत) रहे। 800 मीटर लड़कों में प्रथम वीरेंद्र (भिवानी), द्वितीय विकास (भिवानी) तृतीय अनिल कुमार (महेंद्रगढ़) रहे। 800 मीटर लड़कियों  में प्रथम उर्वशी (झज्जर), द्वितीय तनु देवी (जींद) तृतीय मीना कुमारी (भिवानी) रहे।110 मीटर हर्डल लड़कों में प्रथम प्रवीण कुमार (जींद), द्वितीय आकाश सिंह (रोहतक), तृतीय सोनू (हिसार) रहे।100 मीटर हर्डल लड़कियों  में प्रथम भतेरी (हिसार), द्वितीय पलवी (भिवानी), तृतीय कोमल (हिसार) रहे। ट्रिपल जंप लड़कों में प्रथम अजय (भिवानी), द्वितीय अजय कुमार (भिवानी), तृतीय विजय (हिसार) रहे। ट्रीपल जंप लड़कियों  में प्रथम प्रतिभा (झज्जर), द्वितीय शशि , तृतीय तनु यादव (फरीदाबाद) रहे। हाई जंप लड़कों में प्रथम सोनू राम (सिरसा), द्वितीय ऋतिक (झज्जर), तृतीय यश (यमुनानगर) रहे। हाई जंप लड़कियों  में प्रथम अंकिता (भिवानी), द्वितीय मुस्कान (कैथल), स्मृति यादव (रेवाड़ी) तृतीय रहे। जैवलिन थ्रो लड़कों में प्रथम रवि तंवर (भिवानी), द्वितीय अभिलाष (भिवानी), तृतीय सनुज (सोनीपत) रहे। जैवलिन थ्रो लड़कियों में प्रथम ज्योति (झज्जर), द्वितीय सलोनी (करनाल), तृतीय खुशी (भिवानी) रहे।






डिस्कस थ्रो लड़कियों में प्रथम स्वाति (जींद), द्वितीय नितिन रानी (पानीपत) तृतीय कृति रावल (पानीपत) रहे। डिस्कस थ्रो लड़कों में प्रथम अनिल कुमार (करनाल), द्वितीय सुनील ढाका (रोहतक), तृतीय साहिल (जींद) रहे।




उन्होंने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता के क्वालीफाई खिलाड़ी 12 मई को भुवनेश्वर में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर अर्जुन अवॉर्डी मनोज बॉक्सर मौजूद रहे। प्रतियोगिता की अध्यक्षता एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सह सचिव राजकुमार मिटान ने की। इस मौके पर एथलैटिक्स हरियाणा के निदेशक नरेंद्र मोर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव खत्री, सीनियर सह सचिव कुलदीप अहलावत, कोषाध्यक्ष जसवंत, यशपाल चोपड़ा, जितेंद्र बांगड़, धर्मवीर छिकारा, प्रवीण कुमार,हरपाल सिंह, मनी चौधरी, अंजू रानी मौजूद आदि भी रहे।

सोनीपत के गन्नौर में पहलवान की हत्या,
रोहतक, महम और सांपला में स्कूलों की 40 स्कूल बस इंपाउंड, 42 के चालान, स्कूल संचालकों की अब बढे़गी मुश्किलें ,
हिसार जिले के गांव में जमीनी विवाद, 3 सगे भाइयों सहित चार लोग घायल,
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह व उनके बेटे बृजेंद्र सिंह के लिए उचाना बना रोड़ा ,
Jind News Today: जींद जिले के निजी स्कूल बसें मिली अनफिट, जांच टीम के पास नेताओं व अधिकारियों के बजने लगे फोन, जाने किन किन स्कूल बसों के कटे चालान
हिसार पुलिस ने स्कूल बसों की जांच, हिसार जिले के निजी स्कूल बसों की हालत की रिपोर्ट देख दंग रह जाएंगे अभिभावक, स्कूल संचालकों में मचा हड़कंप  ,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |