स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi News Today : जेल में रची जा रही मुझे जान से मारने की साजिश - रजत कल्सन

Hansi News Today: conspiracy is being hatched in the jail to kill - Rajat Kalsan

हरियाणा पुलिस जानबूझकर नही दे रही सुरक्षा - एडवोकेट रजत कलसन

अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलते हुए रजत कलसन

Haryana News Today: Sunil kohar.

Hansi ki taaja khabar: अधिवक्ता रजत कलसन 26 अप्रैल को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना से उनके खान मार्केट, दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में मिले तथा जेल में बंद दलित अत्याचारों के मर्डर , रेप व अन्य संगीन अपराधों के मुकदमों के सजायाफ्ता व अंडर ट्रायल कैदियों से खुद को जान का खतरा बता सुरक्षा की मांग की। 









कल्सन ने आयोग चेयरमैन को एक रिप्रेजेंटेशन सौंपकर बताया कि जेल में उन्हें जान से मारने की  साजिश रची जा रही है क्योंकि उन्होंने पिछले 15 सालों में हरियाणा की अनुसूचित जाति से संबंधित रेप, मर्डर तथा अत्याचार के अनेक मामलों में आरोपियों को सजा करने का काम किया है, तथा अब भी दलित समाज से संबंधित रेप मर्डर सामाजिक अत्याचारों के लगभग सौ से अधिक संगीन मुकदमों की पैरवी करने का काम कर रहे हैं। 








 कलसन ने आयोग के अध्यक्ष को बताया कि उन्होंने हरियाणा के कुख्यात मिर्चपुर हत्याकांड व आगजनी के मुकदमे में पीड़ित वाल्मीकि समाज के लोगों की पैरवी कर दिल्ली की विशेष अदालत व हाईकोर्ट से 33 आरोपियों को सजा कराने का काम किया था जिसमे 12 आरोपियों को मर्डर व एससीएसटी एक्ट की धाराओं में उम्र कैद की सजा हुई थी ,इसी तरह दलित अत्याचार के करीब एक दर्जन से अधिक संगीन अपराधों के मुकदमों में आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भिजवाया है ।








 कलसन ने आयोग को बताया कि जान के खतरे के चलते उन्हें राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग व उच्चतम न्यायालय के आदेश पर हरियाणा पुलिस ने करीबन 10 साल तक सुरक्षा उपलब्ध कराई थी परंतु अब राजनीतिक कारणों से मौजूदा सरकार व हरियाणा पुलिस ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली। 

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: - हैड आफिस इंचार्जसुनल कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :- 
हरियाणा की ताजा खबर 

Sirsa Murder News : पति ने पत्नी के सिर में ईंट मार कर की हत्या,

Hisar News Today : नामांकन के दौरान लघु सचिवालय परिसर हिसार में रहेगी तीन लेयर की सुरक्षा,

Hisar News Today : ऑपरेशन आक्रमण के तहत हिसार में 28 गिरफ्तार,

Crime News Hisar: हिसार में कार एजेंसी मैनेजर को महिला और उसके साथियों ने निर्वस्त्र कर पीटा

Rohtak Crime News Today,

तेज आंधी से हांसी जींद मार्ग पर गिरे पेड़, रात भर आधा दर्जन गांवों में रहा ब्लैक आउट, हिसार के नारनौंद, रोहतक जिले के महम और सिरसा के डिंग मंडी में पड़े ओले,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |