स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Haryana News Today: हिसार के नजदीकी गांव के शादीशुदा युवक ने की दूसरी शादी, अविवाहित बताकर सुरक्षा मांगने पहुंचा कोर्ट, मामला दर्ज

Haryana News Today: Married youth of Nyoli Kalan village of Hisar got married for the second time


हरियाणा न्यूज टूडे, हिसार : सिविल लाइन पुलिस ने अविवाहित लड़की से शादी करने के बाद धोखाधड़ी से अदालत से पहली शादी की बात छिपाकर सुरक्षा आदेश हासिल करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रीडर की शिकायत पर न्योली कलां गांव निवासी माईलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।









जानकारी के अनुसार माईलाल और राजस्थान की एक लड़की ने जिला एवं सत्र न्यायालय में सुरक्षा के लिए याचिका दायर की। उसने कहा था कि यह उसकी पहली शादी है और लड़की के परिजनों से उसको जान का खतरा है। इस पर अदालत ने दोनों को सेफ हाउस में भेज दिया और लड़की के पिता को नोटिस जारी कर दिया। सुनवाई के दौरान लड़की का पिता अपने अधिवक्ता जयनपाल साहू के साथ शुक्रवार को अदालत में पेश हुए और बताया कि माईलाल पहले से शादीशुदा है। 












उन्होंने माईलाल की पहली शादी के सबूत प्रस्तुत किए। अदालत ने माईलाल से इस बारे में बात की तो उसने स्वीकार कर लिया कि वह शादीशुदा है। उसके बाद अदालत ने माईलाल को पुलिस के हवाले कर दिया और अदालत से धोखाधड़ी से सुरक्षा लेने के आरोप में मामला दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: - हैड आफिस इंचार्जसुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

हरियाणा की ताजा खबर 

हरियाणा में लोकसभा चुनाव कब होंगे 

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे कब आएंगे 

Hisar News Today Hansi News : मास्टरजी की धाक, अपनी जगह दूसरे को भेजा बच्चों का पढ़ाने, सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी की तो हुआ खुलासा 

हैलो में इंस्पेक्टर बोल रहा हूं.., बेटे को रेप केस से बचाना चाहते तो फौरन खाते में 60 हजार रुपए ट्रांसफर कर दो

Haryana News Today: रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर 6.50 लाख की ठगी


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |